Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट: अपने अपने बूथों व शक्ति केंद्रो को करे मजबूत :पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा

चंपावत:नेपाल में भीषण आपदा के चलते प्रशासन सतर्क नेपाल सीमा में एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर,

बाजपुर : टूरिस्ट बस में कर रहे थे लीसा तस्करी पुलिस ने किया भंडाफोड़ चार गिरफ्तार

चंपावत:3 से 5 सितंबर तक होगा भिंगराड़ा का प्रसिद्ध ऐड़ी बालकृष्ण मेला ।भव्य रूप से मनाया जाएगा मेला।

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

सूचना

: बाराकोट :12 साल बाद भी नहीं सुधरी पडासो शेरा सड़क की हालत युवाओं का प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन मुख्यमंत्री के जिले में सड़कों की हालत बदहाल

Laxman Singh Bisht

Mon, Nov 20, 2023
12 साल बाद भी नहीं सुधरी पडासो शेरा सड़क की हालत युवाओं का प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन मुख्यमंत्री के जिले में सड़कों की हालत बदहाल चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक की पीएमजीएसवाई की कायरखोली पड़ासोसेरा सड़क की दशा 12 साल के बाद भी नहीं सुधर सकी है लगता है विभाग किसी जानलेवा दुर्घटना का इंतजार कर रहा है सड़क की इस दशा पर क्षेत्रीय युवाओं में काफी आक्रोश है सोमवार को युवाओं के द्वारा प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया गया तथा डीएम चम्पावत से सड़क में डामरीकरण तथा सड़क को लोक निर्माण विभाग के हैंडओवर करने तथा सड़क में डामरीकरण और नाली निर्माण शीघ्र करने की मांग की है डामरीकरण व नाली निर्माण की मांग कर रहे है पडासो शेरा गांव के युवा कृष्ण अधिकारी ,मोहन सिंह अधिकारी, नारायण अधिकारी ,निर्मल अधिकारी ,दिनेश गोस्वामी ,बिक्रम अधिकारी लोगो का कहना है कि पीएमजीएसवाई से कई बार सड़क में डामरीकरण तथा नाली निर्माण करने तथा लोक निर्माण विभाग के हैंडओवर करने हेतु निवेदन किया गया पर विभाग के द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया युवाओं ने कहा 2012 /13 में कायरखोली पड़ासो सेरा सड़क में पीएमजीएसवाई सड़क का कार्य कर रही पर सड़क की हालत बुरी तरह से बदहाल हो चुकी है सड़क में वर्षों से डामरीकरण का कार्य तक नहीं किया गया है ग्रामीण जान हथेली पर रखकर यात्रा करने को मजबूर है नालियां बंद होने से बरसात का पानी गांव में घुसकर ग्रामीणों की भूमि का कटान कर रहा है युवाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुहार लगाते हुए गांव की सड़क की समस्या का हल करने की मांग करी है युवाओं ने कहा क्षेत्र में खेल मैदान ना होने के कारण युवाओं को अपनी भरती की तैयारी के लिए इसी उबड़ खाबड़ रोड में दौड़ना पड़ रहा है जिस कारण उनकी तैयारीया भी प्रभावित हो रही है ग्रामीण सड़क में डामरीकरण की मांग करते-करते थक चुके हैं पर सुध लेने वाला कोई नहीं है कुल मिलाकर मुख्यमंत्री के जिले में सड़कों की हालत बद से बदतर हो चुकी है कोई भी अधिकारी जनता की समस्या सुनने व समाधान करने को तैयार नहीं है

विज्ञापन

जरूरी खबरें