Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया गया कृत्रिम बुद्धिमत्ता ( एआई) का प्रशिक्षण

चंपावत:दुष्कर्म के दोषी को 10 साल का कठोर कारावास, एक लाख का जुर्माना जिला सत्र न्यायाधीश का फैसला

लोहाघाट:प्रेमनगर पाटन की महिलाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, पंचायत घर परिसर को बनाया स्वच्छ व सुंदर

लोहाघाट:जन सुरक्षा के लिए खतरा बनी देवदार की टहनी का फायर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किया निस्तारण।

दून:नंदा की चौकी पुल एप्रोच धसने के मामले में अधिशासी अभियंता सहित तीन अभियंता निलंबित

सूचना

: नगर पालिका लोहाघाट के द्वारा नगर में 44.60लाख रुपए की लागत से बनाए जा रहे चिल्ड्रंस पार्क का निर्माण कार्य हुआ पूरा, बच्चे जमकर उठा रहे हैं लुत्फ

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 29, 2023
लोहाघाट के चिल्ड्रन पार्क में बच्चों की उमड़ी भीड़ लोहाघाट नगर पालिका के द्वारा लोहाघाट नगर के रैन बसेरा में 44लाख 60 हज़ार रुपए की लागत से बनाए जा रहे चिल्ड्रंस पार्क का निर्माण कार्य पूरा हो गया है पार्क को नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने जनता को समर्पित कर दिया है पार्क खुलते ही नगरवासी बड़ी संख्या में अपने बच्चों के साथ चिल्ड्रंस पार्क पहुंचे जहां बच्चों ने पार्क में लगे झूलों, सीसो व अन्य चीजों का जमकर लुत्फ उठाया वही लोगों ने चिल्ड्रन पार्क निर्माण के लिए पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा को धन्यवाद दिया लोगों ने कहा पार्क बनने से बच्चों का ध्यान अब मोबाइल से हटकर खेलने की ओर ज्यादा रहेगा जिससे बच्चे स्वस्थ रहेंगे लोगों ने चिल्ड्रंस पार्क को नगर के लिए तोहफा बताया वही पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने कहा नगर में बच्चों के खेलने के लिए कोई पार्क नहीं था इस समस्या को देखते हुए नगर पालिका के द्वारा इस चिल्ड्रंस पार्क का निर्माण करवाया गया ताकि बच्चे खेलें व स्वस्थ रहें वर्मा ने कहा चिल्ड्रन पार्क के अलावा यहां ओपन जिम व ध्यान कुटी का भी निर्माण करवाया गया है ताकि लोग स्वस्थ व फिट रह सके वही चिल्ड्रंस पार्क को लेकर बच्चे काफी उत्साहित नजर आए

जरूरी खबरें