Thursday 28th of May 2026

ब्रेकिंग

पिथौरागढ़:चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ी सामग्री सोशल मीडिया में शेयर करने पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

जंगल में लगा रहे थे आग पुलिस ने किया गिरफ्तार। मुकदमा दर्ज

चम्पावत में रेस्टोरेंट और पिज्जा सेंटर्स पर खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण

लोहाघाट:तूफान प्रभावित पंचेश्वर घाटी मे पहुंच उद्यान विभाग नुकसान का किया आकलन

लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 28 मई को खड़ी बाजार में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : देवीधुरा में मां बाराही धाम का भव्य होगा शिलान्यास: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बनेंगे मुख्य यजमान।

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 18, 2026

देवीधुरा में मां बाराही धाम का भव्य होगा शिलान्यास: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बनेंगे मुख्य यजमान।

कलश यात्रा, कन्या पूजन और विशाल धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियां तेज, हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ने की उम्मीद

लोहाघाट। बाराही धाम देवीधुरा में मां बाराही के भव्य एवं दिव्य मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन, शिलान्यास और कन्या पूजन कार्यक्रम की व्यापक तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य यजमान के रूप में स्पतनिक भाग लेकर विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे। मुख्यमंत्री धामी का देवीधुरा से विशेष लगाव रहा है। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी वे मां बाराही के दरबार में आस्था के साथ लगातार पहुंचते रहे हैं। उनके आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए श्री बाराही शक्तिपीठ ट्रस्ट के अध्यक्ष हीरा बल्लभ जोशी, संस्थापक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, शिक्षाविद दिनेश जोशी, नरेंद्र लड़वाल आदि सहित अनेक लोग दिन-रात तैयारियों में जुटे हैं। जनसहयोग से बनने जा रहे इस मंदिर के लिए क्षेत्र ही नहीं, बल्कि दूर-दराज से भी श्रद्धालु सहयोग के लिए आगे आ रहे हैं।धार्मिक आयोजन के तहत सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। इसके साथ ही देवी स्वरूप कन्याओं का पूजन भी किया जाएगा। चार खाम सात तोक के मुख्य यजमान भी सपत्नीक पूजा में शामिल होंगे। ट्रस्ट की ओर से इस कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल और क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी सहित कई गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए अधिकारियों की टीम लगातार मौके पर निरीक्षण कर रही है।बताया जा रहा है कि इस भव्य मंदिर निर्माण की प्रेरणा संत शिरोमणि कल्याण दास जी महाराज से मिली है, जिनके मार्गदर्शन में यह कार्य आगे बढ़ रहा है। मां बाराही के इस ऐतिहासिक धाम को लेकर लाखों श्रद्धालुओं में अपार उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है।

जरूरी खबरें