Saturday 18th of July 2026

ब्रेकिंग

बागेश्वर:जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी फरार क्षेत्र में सनसनी

चंपावत:पिता की ढाल बनी बेटी गुलदार से बचाई जान। घर के भीतर घुसकर टीवी देख रहे पिता पर गुलदार ने किया हमला।

चंपावत:सिमल्टा में तेंदुए का हमला एक घायल, ग्रामीणों ने घर में बंद किया तेंदुवा

चंपावत:दूरस्थ ग्राम झालाकुड़ी पहुँची जन-जन की सरकार, 47 शिकायतों एवं आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई

चंपावत/ लोहाघाट महायोजना-2041 पर सुझाव व आपत्तियों पर 21 जुलाई को जिला कार्यालय सभागार में होगी बैठक

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट खेल मैदान मे खतरे का सबब बने गड्ढे को बीडीओ के निर्देश पर किया गया बंद

Laxman Singh Bisht

Sun, Sep 14, 2025

..बाराकोट खेल मैदान मे खतरे का सबब बने गड्ढे को बीडीओ के निर्देश पर किया गया बंदबाराकोट के खेल मैदान के करीब बच्चों के लिए खतरे का सबब बने हुए बोरिंग से बनाए गए गड्ढे को रविवार को खंड विकास अधिकारी मोनिका पाल के निर्देश पर सीमेंट का स्लैब डालकर बंद किया गया । बाराकोट क्षेत्र के लोगों के द्वारा लंबे समय से खतरे का सबब बने इस गहरे गड्ढे को भरने की मांग की जा रही थी। खंड विकास अधिकारी मोनिका पाल के संज्ञान में आने पर गड्ढे का स्थाई समाधान कर दिया गया है। क्षेत्र के लोगों ने कहा खेल मैदान के करीब इस प्रकार का गड्ढा कभी भी बड़ी दुर्घटना को दावत दे सकता था। मैदान में हमेशा बच्चे अपना अभ्यास करते हैं गड्ढा काफी गहरा था जिस कारण दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती थी। गड्ढे के ऊपर सीमेंट का स्लैब बनाकर गड्ढे को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है । क्षेत्र की जनता व जनप्रतिनिधियों के द्वारा द्वारा खंड विकास अधिकारी मोनिका पाल को धन्यवाद दिया गया।धन्यवाद ज्ञापन करने मे प्रकाश सिंह अधिकारी ,मनोज सिंह अधिकारी, राजू अधिकारी ,भगवान सिंह अधिकारी, केदार सिंह अधिकारी, सुमित सिंह अधिकारी, त्रिभुवन सिंह अधिकारी आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें