Wednesday 25th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति ठप कारोबारी परेशान व्यापार संघ का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट : कोली झील मे फिल्म अर्जियां: द जस्टिस ऑफ गोलजू’ की शूटिंग पालिकाध्यक्ष ने दिया क्लैप।

ऋषिकेश:एम्स की छठी मंजिल पर चड़े मरीज ने कूदने की कोशिश किसी तरह बचाई गई जान। मचा हड़कंप

लोहाघाट:02 अप्रैल को लोहाघाट में रोजगार मेला 2 हजार पदों पर होगी सीधी भर्ती युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

चंपावत:घरेलू गैस सिलेंडर ₹950 में ही उपलब्ध, ओवररेटिंग की खबरें भ्रामक: जिला पूर्ति अधिकारी

: चंपावत :जीजीआईसी काकड़ में प्रधानाचार्य सहित सात प्रवक्ताओं के पद खाली छात्राओ की पढ़ाई बुरी तरह हुई प्रभावित

Laxman Singh Bisht

Wed, Sep 6, 2023
  सरकार जहा एक और सरकारी विद्यालयो में शिक्षा के स्तर को सुधारने की बात करती है तो वही उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र के दूरस्थ विद्यालय शिक्षकों की कमी व अन्य समस्याओं से जूझ रहे हैं बुधवार को बारकोट ब्लॉक के जेस्ट प्रमुख नंदा वल्लभ बगोली ने बताया बाराकोट ब्लॉक के जीजीआईसी काकड़ में प्रधानाचार्य सहित सात प्रवक्ताओं के पद लंबे समय से खाली पड़े हुए हैं जिस कारण छात्राओं की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो चुकी है बगोली ने बताया शिक्षा विभाग को समस्या के समाधान के लिए कई बार कहा जा चुका है पर अभी तक कोई भी संज्ञान नहीं लिया गया जेस्ट प्रमुख ने बताया विद्यालय में हिंदी ,अंग्रेजी भूगोल ,जीव विज्ञान ,भौतिक विज्ञान ,राजनीति विज्ञान व अंग्रेजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक तक नहीं है उन्होंने कहा ऐसी हालत में छात्राएं किस तरह से अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेंगे और शिक्षा विभाग आंखें मुद्दे बैठा हुआ है जबकि शिक्षा मंत्री व शिक्षा विभाग सरकारी विद्यालयों की दशा सुधारने की बात करते हैं और सरकार के द्वारा भी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया गया है बगोली ने कहा बच्चों के लिए सबसे बड़ा हथियार शिक्षा का होता है और शिक्षकों की कमी के चलते शिक्षा ही बच्चों को नसीब नहीं हो पा रही है वही बगौली और अभिभावकों ने कहा अगर जल्द विद्यालय में शिक्षकों की कमी पूरी नहीं करी गई तो पूरे क्षेत्र के लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी शिक्षा विभाग व शासन प्रशासन की होगी

जरूरी खबरें