रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का संघर्ष लाया रंग। केंद्रीय विद्यालय भवन से विद्युत लाइन हटने का कार्य शुरू।
Laxman Singh Bisht
Wed, Aug 5, 2026
लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का संघर्ष लाया रंग। केंद्रीय विद्यालय भवन से विद्युत लाइन हटने का कार्य शुरू।

समिति ने मिठाई बांट कर जताई खुशी मुख्यमंत्री, सांसद अजय टम्टा व जिलाधिकारी को दिया धन्यवाद।

नए सत्र से नए भवन में कक्षाएं होगी संचालित। क्षेत्र के नोनिहालों को मिलेगा लाभ।

आखिर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का संघर्ष रंग लाया। लोहाघाट के छमनिया में बन रहे केंद्रीय विद्यालय के नए भवन परिसर में हाई वोल्टेज विद्युत लाइन के गुजरने से भवन निर्माण में काफी दिक्कतें आ रही थी जिस कारण भवन विद्यालय प्रबंधन को हस्तांतरित नहीं किया जा रहा था। कार्यदाई सस्था के आर 0के0 मांगलिक ने बताया पिछले दो ढाई वर्षो से वह विद्युत लाइन हटाने की मांग कर रहे थे पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया जिस कारण भवन निर्माण का कार्य प्रभावित हो रहा था। उन्होंने कहा अब विद्युत लाइन हटने से दिवाली तक वह भवन को केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन को सौंप देंगे उन्होंने महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाने के लिए लोहाघाट विकास संघर्ष समिति को धन्यवाद दिया। जनहित को देखते हुए इस गंभीर मामले का लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने संज्ञान लिया था तथा समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा के नेतृत्व में निर्माण स्थल पर धरना प्रदर्शन किया गया था तथा सांसद अजय टम्टा व जिलाधिकारी चंपावत से विद्युत लाइन हटाने की मांग की गई थी। जिसके बाद मामले का सांसद अजय टम्टा के द्वारा गंभीरता से संज्ञान लेते हुए अपनी सांसद निधि से धनराशि जारी की गई। ऊर्जा निगम के अभियंता अशोक कुवर ने बताया निर्माण धीन केंद्रीय विद्यालय भवन परिसर से हाई वोल्टेज विद्युत लाइन को हटाने का कार्य विभाग के द्वारा शुरू कर दिया गया है उन्होंने कहा एक महीने के भीतर विद्युत लाइन हटाने का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। वही आज बुधवार को लोहाघाट विकास संघर्ष समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा के नेतृत्व में निर्माण स्थल परिसर में पहुंची। जहां समिति के द्वारा बाधा बने विद्युत पोल को हटाए जाने पर खुशी जताते हुए मिष्ठान वितरण किया तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ,सांसद अजय टम्टा व जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार को धन्यवाद दिया।

समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा व सदस्यों ने कहा उनका संघर्ष रंग लाया शासन प्रशासन ने केंद्रीय विद्यालय भवन के संचालन में बाधा बन रहे विद्युत लाइन व पोलों को हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। जिस कारण भवन के अवशेष निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा और नए सत्र से केंद्रीय विद्यालय अपने नए भवन में संचालित होगा। उन्होंने कहा जिस कारण क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में काफी सहायता मिलेगी उन्होंने कहा केंद्रीय विद्यालय के पुराने भवन में जगह की कमी के चलते क्षेत्र के कई छात्र छात्राएं केंद्रीय विद्यालय में दाखिले से वंचित हो जाते हैं। उन्होंने कहा नए भवन में तीन गुना छात्र संख्या बढ़ेगी जिसका लाभ क्षेत्र के नोनिहालों को मिलेगा कम खर्च मे बेहतर शिक्षा मिलेगी। उन्होंने क्षेत्रीय जनता को भी बधाई दी है। वही क्षेत्र की जनता के द्वारा भी लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के द्वारा किए जा रहे इस कार्य की सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया। मालूम हो लोहाघाट विकास संघर्ष समिति नगर की समस्याओं को जोर-शोर तरीके से शासन प्रशासन के सामने उठाती है। इस दौरान लोकेश पांडे ,राजकिशोर शाह ,दीपक शाह ,कमल किशोर अजय गोरखा आदि लोग मौजूद रहे।