Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : यात्रियों के दिलों की धड़कन बढ़ा रहा है स्वाला डेंजर जोन पहाड़ी से गिर रहा है मलवा।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 3, 2025

एक वर्ष बाद भी पूरा नहीं हुआ पहाड़ी ट्रीटमेंट का कार्य। भगवान का नाम लेकर डेंजर जोन को पार कर रहे हैं वाहन चालक।टनकपुर चंपावत ऑल वेदर सड़क का स्वाला डेंजर जोन मानसून में यात्रियों व वाहन चालकों के दिलों की धड़कन बढ़ा रहा है। स्वाला डेंजर जोन में पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है जिसके चलते बीच बीच में यातायात बाधित हो रहा है। पहाड़ी से गिर रहे मलवे के चलते कभी भी यहां बड़ा हादसा सामने नजर आ सकता है। एनएच के द्वारा एक वर्ष बाद भी पहाड़ी ट्रीटमेंट का कार्य पूरा नहीं किया गया है। जबकि केंद्रीय राज्य सड़क परिवहन मंत्री अजय टम्टा व पूर्व डीएम नवनीत पांडे के द्वारा एनएच के अधिकारियों को मानसून से पूर्व पहाड़ी ट्रीटमेंट कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे पर उसके बावजूद भी एनएच के अधिकारियों के द्वारा कार्य नहीं किया गया है। वर्तमान में पहाड़ी में स्टेप निर्माण व नेटिंग का कार्य किया जा रहा है। स्वाला डेंजर जोन आते ही यात्रियों में भय रहता है कि कब पहाड़ी से बोल्डर आ जाए। (*डेंजर जोन को पार करती यात्रियों से भरी बस)

वाहन चालक भगवान का नाम लेकर इस हिस्से को पार कर रहे हैं। सड़क पूरी तरह यहां पर दलदल में तब्दील हो चुकी है। क्षेत्र की जनता ने प्रशासन से जल्द से जल्द पहाड़ी ट्रीटमेंट का कार्य पूर्ण करने की मांग की है ताकि सुरक्षित यातायात जनता को मिल सके। वहीं लोगों में एनएच के अधिकारियों की लेट लतीफी पर भी काफी नाराजगी है ।लोगों ने कहा पिछले वर्ष भी स्वाला डेंजर जोन में सड़क बंद होने से कई दिनों तक चंपावत व पिथौरागढ़ जिले की जनता ने काफी दिक्कतें उठाई और उसके बावजूद भी एनएच के अधिकारियों के द्वारा कोई सबक नहीं लिया गया। लोगों ने कहा इस बार भी मूसलाधार बारिश होने पर स्वाला एक बार फिर बड़ी मुसीबत बन सकता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें