Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण आपदा के चलते प्रशासन सतर्क नेपाल सीमा में एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर,

बाजपुर : टूरिस्ट बस में कर रहे थे लीसा तस्करी पुलिस ने किया भंडाफोड़ चार गिरफ्तार

चंपावत:3 से 5 सितंबर तक होगा भिंगराड़ा का प्रसिद्ध ऐड़ी बालकृष्ण मेला ।भव्य रूप से मनाया जाएगा मेला।

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

सूचना

: बाराकोट: जीजीआईसी काकड़ में सौंदर्य करण कार्य करवाने के लिए ज्येष्ठ प्रमुख बाराकोट को विद्यालय की शिक्षिकाओं ने किया समानित।

Laxman Singh Bisht

Tue, Nov 28, 2023
जीजीआईसी काकड़ में सौंदर्य करण कार्य करवाने के लिए ज्येष्ठ प्रमुख बाराकोट को विद्यालय की शिक्षिकाओं ने किया समानित। बाराकोट विकासखंड के ज्येष्ठ प्रमुख नंदा बल्लभ बगौली के द्वारा जीजीआईसी काकड़ के विद्यालय भवन में सौंद्रीयकरण व कक्षा कक्ष में फर्श में टाइलिंग का सुंदर कार्य करवाने के लिए विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। विद्यालय में मंगलवार को प्रभारी प्रधानाचार्य ममता पाटनी व समस्त शिक्षिकाओं की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय की ओर से उनको धन्यवाद देते हुए सम्मानित किया गया। विद्यालय की शिक्षिकाओं ने कहा ऐसा कार्य विद्यालय में पहली बार हुआ है। जिसके लिए विद्यालय परिवार इस जनप्रतिनिधि के कार्य की सराहना करता है। और अन्य जनप्रतिनिधियों से भी विकासखंड के एक मात्र बालिका विद्यालय के सुधार की उम्मीद करता है। वहीं ज्येष्ठ प्रमुख नंदा बल्लभ बगौली ने बताया कि मेरे विकासखंड का यह एक मात्र बालिका विद्यालय है जिसमें विद्यालय भवन की सभी कक्षा कक्षों की हालत बहुत ही दयनीय स्थिति थी जिसमे कक्षा कक्ष का फर्श पूरी तरह टूट चुका था जिसमे उन्होंने खुद विद्यालय का निरीक्षण किया और ब्लॉक प्रमुख बाराकोट विनिता फर्त्याल के सहयोग से विद्यालय के कक्षा कक्ष का सौंद्रीकरण करवाया। बगोली ने कहा विद्यालय के अन्य कक्षों की भी हालत खराब है और इसकी सूचना वो पत्र के माध्यम से मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिलाधिकारी को बता कर उनको सही करने की मांग करेंगे। इस मौके पर ममता पाटनी, दीपा पांडे, लक्ष्मी बिष्ट, आशा पांडे, कुसुम लता मुरारी, मिताली भट्ट , सुनीता देवी , पुष्पा गुंज्याल आदि मौजूद रही

विज्ञापन

जरूरी खबरें