Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: सील गांव के ग्रामीणों ने गांव तक सड़क बनाने की मांग को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन, चाचड़ी गांव के लोगों पर झूठी रिपोर्ट दर्ज करने का लगाया आरोप

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 8, 2023
सील गांव के ग्रामीणों ने गांव तक सड़क बनाने की मांग को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन रातो रात मार्ग बनाने के मामले में अब सील गांव वाले प्रशासन की चौखट में पहुंचे विकास खंड बाराकोट के चांचड़ी गांव से सील गांव तक मार्ग को चौड़ा करने में आ रही दिक्कतों को दूर करने की मांग प्रशासन से की। इसके लिए उन्होंने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर मार्ग बनाने में आ रही दिक्कतों को दूर करने की मांग उठाई। सील गांव के ग्रामीणों ने बताया कि देश जहां आजादी की 76वी वर्षगांठ मनाने की तैयारी कर रहा है वही वर्षों से सील गांव के लोग सड़क मार्ग से वंचित हैं। जिस कारण ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तथा सड़क सुविधा न होने से गांव से पलायन भी काफी ज्यादा संख्या में हो चुका है ग्रामीणों ने कहा कई बार मांग के बाद भी शासन-प्रशासन ने सड़क मार्ग बनाने में कोई भी सकारात्मक कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों ने बताया एक सप्ताह पहले सील गांव के लोगों ने आपसी सहयोग से चंदा एकत्र कर पैदल मार्ग को चौड़ा करने के लिए दो लाख रुपये जमा किए। लेकिन चांचड़ी गांव के कुछ लोग इस कार्य में व्यवधान पैदा कर उनके खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि चांचड़ी गांव से सील गांव तक पूर्व में अश्व मार्ग बना है और 10 गांव को जोड़ता है। जो राजस्व के अभिलेखों में भी दर्ज है। उन्होंने बताया कि मार्ग चौड़ा करने में शिकायतकर्ता ने पांच सौ पेड़ काटने की बात कहीं हैं, जोकि सरासर झूठ है जबकि केवल तीन पेड़ ही कटे हैं। उन्होंने एसडीएम से गुहार लगाते हुए कहा कि मार्ग चौड़ा करने के लिए प्रशासन स्थलीय निरीक्षण करें ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन से गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने की मांग करी। ग्रामीणों ने कहा इस मार्ग के चोड़ा ना होने तथा मार्ग के दोनों ओर बड़ी-बड़ी झाड़ियां होने के कारण स्कूली बच्चों व ग्रामीणों को जंगली जानवरों का खतरा भी पैदा हो रहा है ज्ञापन देने में माया देवी, लक्ष्मण सिंह, सोनू बिष्ट, हिमांशु बिष्ट, राजेंद्र पुनेठा,यमुना बिष्ट, अंकित बिष्ट, दीवान सिंह, कल्याण सिंह, प्रेम सिंह,शंकर सिंह ,तेज सिंह, हयात सिंह, नाथ सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें