Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: लोहाघाट :गंगनौला के त्योंदर बाबा मंदिर का ताला तोड़ चोर ले उड़े सोना चांदी ग्रामीणों ने पुलिस को दी तहरीर

Laxman Singh Bisht

Sun, Sep 17, 2023
  लोहाघाट ब्लॉक के गंगनौला के प्रसिद्ध त्योंदर बाबा मंदिर का ताला तोड़ अज्ञात चोर त्योंदर बाबा व देवी के सोने चांदी के गहने, तांबे के ढोल दमाऊ, तांबे के बर्तन व लगभग ₹4000 की नगदी ले उड़े मंदिर में चोरी होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में काफी आक्रोश है रविवार को ग्राम प्रधान कमला जोशी व प्रतिनिधि एल एम जोशी ने बताया अज्ञात चोरों ने शनिवार देर रात मंदिर के ताले तोड़ त्योंदर बाबा व देवी के लगभग तीन तोले के सोने के जेवर, चांदी के धागुले ,तांबे के बर्तन , तांबे के चार ढोल दमाऊ सहित ₹4000 की नगदी चुरा ली है जोशी ने कहा चोरी की घटना की जानकारी ग्रामीणों को रविवार को लगी उन्होंने बताया चोरी की घटना की तहरीर उन्होने लोहाघाट पुलिस को दे दी है तथा पुलिस के द्वारा मंदिर का मौका मुवायना किया गया वहीं ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरी की घटना का पर्दाफाश करने व चोरों को पकड़ने की मांग करी है वही लोहाघाट थाने के एसओ मनीष खत्री ने कहा पुलिस चोरी की घटना की तफसीस कर रही है तथा चोरों का पता लगाया जा रहा है मालूम हो लोहाघाट व बाराकोट क्षेत्र के कई प्रसिद्ध मंदिरों से चोरी हो चुकी है पर आज तक पुलिस के द्वारा एक भी चोरी का खुलासा तक नहीं किया गया है जिस कारण पूरे क्षेत्र में काफी आक्रोश है आक्रोश जताने में ग्रामीण गंगादत्त जोशी ,चंद्र दत्त जोशी ,अमरनाथ जोशी ,प्रेम बल्लभ, सुरेश चंद्र ,मोहित ,अंकित, घनश्याम हरिश्चंद्र आदि ग्रामीण शामिल रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें