Saturday 18th of April 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अग्निशमन सेवा सप्ताह पर लोहाघाट में फायर ऑडिट व सुरक्षा प्रशिक्षण

लोहाघाट:शिशु/विद्या मन्दिर चमदेवल के वार्षिकोत्सव में मची सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम।

बाराकोट:तड़ाग़ के जंगलों में लगी भीषण आग बन संपदा को पहुंचा बड़ा नुकसान।

लोहाघाट:मौड़ा में घास काट रही महिला पर गुलदार का हमला बाल बाल बची महिला।

लोहाघाट महाविद्यालय में तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव का हुआ शुभारंभ रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट महाविद्यालय में तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव का हुआ शुभारंभ रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन।

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 18, 2026

लोहाघाट महाविद्यालय में तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव का हुआ शुभारंभ रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन।

लोहाघाट महाविद्यालय में सांस्कृतिक सचिव अग्रिमा पुनेठा व छात्र संघ के तत्वाधान व प्राचार्य डॉक्टर संगीता गुप्ता की अध्यक्षता में तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव का शुभारंभ आज मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा व प्राचार्य डॉक्टर संगीता गुप्ता के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। सांस्कृतिक उत्सव में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौरान छात्र प्रतिनिधियों ने मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकों को ज्ञापन सौंपते हुए विभिन्न छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को सामने रखा।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ अपनी समस्याओं को भी प्रशासन तक पहुंचाया। ज्ञापन में महाविद्यालय में शैक्षणिक सुविधाओं के सुधार, खेल सामग्री की उपलब्धता तथा अन्य मूलभूत आवश्यकताओं को लेकर मांगें रखी गईं।मुख्य अतिथि एवं उपस्थित शिक्षकों ने छात्रों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर छात्रसंघ पदाधिकारी एवं एबीवीपी कार्यकर्ता के साथ महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रही जिन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।महाविद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

सांस्कृतिक सचिव अग्रिमां पुनेठा ने कहा तीन दिनी सांस्कृतिक उत्सव में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक व जागरूकता कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने समस्त सहयोगियों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम मे संयोजक रेखा जोशी, प्रदेश छात्रसंघ प्रमुख विवेक पुजारी छात्रसंघ अध्यक्ष शिखर वर्मा, प्रदेश सह मंत्री एबीवीपी कुशाग्र वर्मा, जिला संयोजक नीरज सगटा, सांस्कृतिक सचिव अग्रिमा पुनेठा, कोषाध्यक्ष राहुल बिष्ट, महासचिव हिमांशु चंद ,उपाध्यक्ष पंकज जोशी, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि मुकेश कुमार, ऋतिक ढेक, मनीष बिष्ट, हिमानी ,नीलम ,डॉ स्वाति बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें