Tuesday 3rd of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पत्रकारों संग होली के रंग में रंगे डीएम जिला वासियों को दी शुभकामनाएं

लोहाघाट:सीएम धामी की सीमांत क्षेत्र वासियों को होली की बड़ी सौगात: किमतौली–रौसाल सड़क हेतु 12 करोड़ स्वीकृत

लोहाघाट:झूमाधूरी व छड़ खोला के जंगलों को आग से पहुंचा भारी नुकसान।

लोहाघाट:होली पर्व को लेकर प्रवासियों का लौटने का सिलसिला शुरू रोडवेज ने चलाई अतिरिक्त बसे।

चंपावत:आरटीई के तहत निजी विद्यालयो में ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत होंगे प्रवेश। जाने नियम

: लोहाघाट: मंदिरो में हुई चोरी की घटनाओं के पर्दाफाश के लिए एसओजी व पुलिस टीम ने कबाड़ के गोदामो में करी ताबड़तोड़ छापेमारी

Laxman Singh Bisht

Tue, Sep 19, 2023
  एसपी चंपावत देवेंद्र पींचा के निर्देश पर लोहाघाट क्षेत्र के मंदिरों से हो रही लगातार चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के लिए लोहाघाट थाने के एसओ मनीष खत्री के नेतृत्व में एसओजी व पुलिस टीम ने मंगलवार को लोहाघाट के सभी कबाड़ के गोदामो में ताबड़तोड़ छापेमारी करी तथा गोदाम स्वामियों से गहनता से पूछताछ करी गई हालांकि टीम को चोरी का सामान बरामद नहीं हुआ लोहाघाट थाने के एसओ मनीष खत्री ने बताया नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में बने कबाड़ की दुकानों में छापेमारी करी जा रही है पुलिस मंदिरों से हुई चोरी की घटनाओ का खुलासा करने में जुटी है एसओ खत्री ने कहा लोहाघाट पुलिस के साथ-साथ एसओजी की टीम भी घटना का खुलासा करने में लगी है कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ करी गई है इसके अलावा मंगलवार को पुलिस टीम ने गंगनोला के त्योंदर बाबा मंदिर जाकर दोबारा से छानबीन व पूछताछ करी  मालूम हो इस समय पुलिस पर मंदिर में हुई चोरियों की घटना का खुलासा करने का काफी दबाव है पुलिस घटना का खुलासा करने में जुटी हुई है अब देखना यह है पुलिस को सफलता कब तक मिलती है वहीं पुलिस की शक की सुई कुछ स्थानीय लोगों पर भी टिकी हुई है तथा पुलिस क्षेत्र में कबाड़ का काम करने वाले लोगों पर भी नजरे बनाए हुए हैं छापेमारी में एसआई हेमंत कठायत , एसआई ललित पांडे (एसओजी) कांस्टेबल अशोक वर्मा ,कांस्टेबल मदन नाथ आदि शामिल रहे

जरूरी खबरें