Monday 27th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अब 25 किलोमीटर पैदल नहीं वाहन से स्कूल जाएंगे लेटी डुंगरा के छात्र छात्राए। सीएम के निर्देश डीएम की पहल

लोहाघाट:संजय बने राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनीष संभालेंगे महामंत्री का दायित्व।

रुद्रपुर से अपहरण कर लाई गई युवती से गदरपुर में सामूहिक दुष्कर्म।

लोहाघाट:चामी आषाढी मेले की तैयारी को लेकर बैठक। 24 अगस्त को होगा शुभारंभ 28 अगस्त को विशाल मेला।

लोहाघाट:प्राधिकरण में शामिल किए जाने का पाटन पाटनी में महिलाओं ने किया पुरजोर विरोध

सूचना

रिपोर्ट : जगदीश जोशी : रूद्रपुर और पिथौरागढ में मेडीकल कॉलेज के संचालन के लिए जिला चिकित्सालयों को चिकित्सा शिक्षा विभाग को सौंपने क

Laxman Singh Bisht

Fri, Jan 30, 2026

रूद्रपुर और पिथौरागढ में मेडीकल कॉलेज के संचालन के लिए जिला चिकित्सालयों को चिकित्सा शिक्षा विभाग को सौंपने के आदेशमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार शासन के द्वारा राजकीय मेडीकल कॉलेज रूद्रपुर और पिथौरागढ के सुचारू संचालन के लिए जिला चिकित्सालय रूद्रपुर तथा पिथौरागढ के जिला चिकित्सालय एवं महिला चिकित्सालय को चिकित्सा शिक्षा विभाग को सौंपने के आदेश जारी कर दिए हैं। सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा सचिन कुर्वे द्वारा इस संबंध में कार्यालय ज्ञाप जारी करते हुए पं. रामसुमेर शुक्ल, राजकीय मेडिकल कालेज, रूद्रपुर के संचालन हेतु जवाहरलाल नेहरू जिला चिकित्सालय रूद्रपुर और राजकीय मेडिकल कालेज, पिथौरागढ के संचालन हेतु बी.डी.पाण्डेय जिला चिकित्सालय पिथौरागढ एवं महिला चिकित्सालय पिथौरागढ को चिकित्सा शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड को हस्तान्तरित किये जाने के आदेश जारी किए हैं। यह सभी चिकित्सालय अभी तक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड के नियंत्रणाधीन थे। शासन के द्वारा जारी आदेशानुसार हस्तांतरण के बाद इन चिकित्सालयों का प्रशासनिक एवं वित्तीय नियंत्रण संबंधित मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य/निदेशक के अधीन होगा। उक्त चिकित्सालय में एम.सी.आई. के मानकानुसार अवशेष वांछित उपकरणों एवं औषधियों की व्यवस्था चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा की जायेगी। इन चिकित्सालयों में कार्यरत स्टाफ के वेतन का भुगतान एक वर्ष की अवधि के लिए वर्तमान व्यवस्था के अन्तर्गत चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जायेगा तथा एक वर्ष के उपरान्त इन चिकित्सा इकाईयों का विधिवत् संचालन पूर्णरूपेण चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा किया जायेगा।

जरूरी खबरें