Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट: अपने अपने बूथों व शक्ति केंद्रो को करे मजबूत :पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा

चंपावत:नेपाल में भीषण आपदा के चलते प्रशासन सतर्क नेपाल सीमा में एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर,

बाजपुर : टूरिस्ट बस में कर रहे थे लीसा तस्करी पुलिस ने किया भंडाफोड़ चार गिरफ्तार

चंपावत:3 से 5 सितंबर तक होगा भिंगराड़ा का प्रसिद्ध ऐड़ी बालकृष्ण मेला ।भव्य रूप से मनाया जाएगा मेला।

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

सूचना

: लोहाघाट :खेतीखान में गौशाला में लगी आग से दो मवेशियों की हुई मौत

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 15, 2023
लोहाघाट के खेतीखान में गौशाला में लगी आग से दो मवेशी की मौत हो गई जिले के खेतीखान के डिंगड़वाल गाँव में दिव्यांग सुरेंद्र सिंह माहरा की गौशाला में कल देर शाम अचानक लगी आग  से दुधारू गाय सहित दो गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लगभग 8 बजे सुरेंद्र सिंह की गौशाला से तेज धुंआ आने से परिजन गौशाला के अंदर गये तो वहाँ रखी घास में जबरदस्त आग लगी ग थी स्थानीय लोगो द्वारा जैसे तैसे आग बुझाई तब तक गौशाला में बंधी एक दुधारू गाय व एक गाबिन गाय की दम घुटने से मौत हो गयी थी । सुरेंद्र सिंह गरीब होने के साथ साथ मुखबधिर भी है । दुग्ध उत्पादन से वह अपनी आजिविका चलाते थे । लोगो ने प्रशासन से सुरेंद्र को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है । मौके पर सतीश जोशी ,प्रेम प्रकाश,राजेन्द्र सिंह, मोहन सिंह, लक्ष्मण सिंह, सूरज सिंह , जगदीश भट्ट, चतुर सिंह , मनोज सिंह , दीपक सिंह, प्रमोद आदि लोग मौजूद रहे ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें