रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट में 1.490 किलो चरस के साथ लोहाघाट व चंपावत के दो युवक गिरफ्तार।
Laxman Singh Bisht
1.490 किलो चरस के साथ लोहाघाट व चंपावत के दो युवक गिरफ्तार।

वर्ष 2026 में 3 करोड़ की ड्रग्स पकड़ चुकी है चंपावत पुलिस।

एसपी चंपावत रेखा यादव के निर्देश पर चंपावत पुलिस के द्वारा लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एसपी चंपावत के निर्देश व सीओ निहारिका सेमवाल के नेतृत्व मे लोहाघाट पुलिस व एसओजी टीम के द्वारा कल सोमवार शाम को लोहाघाट के देवीधार पंचेश्वर रोड में चेकिंग अभियान चलाया गया था। मामले में एसपी चंपावत रेखा यादव ने जानकारी देते हुए बताया देवीधार पंचेश्वर रोड में यात्री सेड के पास एक पल्सर बाइक uk03c 8185 पर आ रहे दो युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली गई तो तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों आरोपियों के कब्जे से 1.490 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की गई। एसपी चंपावत ने बताया दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा दोनों के खिलाफ लोहाघाट थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई कर आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है। एसपी चंपावत ने बताया पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों के द्वारा बताया गया कि बरामद चरस को उनके द्वारा स्थानीय स्तर पर ही तैयार किया गया था जिसे वह चंपावत के एक व्यक्ति को ऊंचे दामों में बेचने के उद्देश्य से ला रहे थे। एसपी चंपावत ने बताया चरस बरामदगी के फारवर्ड एवं बैकवर्ड लिंक का पता लगाया जा रहा है तथा नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी शीघ्र कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसपी चंपावत ने बताया चरस तस्करी में आयुष चंद्र आर्य पुत्र स्वर्गीय चंद्र प्रकाश निवासी चंपावत तथा सौरभ टम्टा पुत्र दिनेश राम निवासी ग्राम नसखोला लोहाघाट शामिल है। जिनके पास है 1.490 किलोग्राम का चरस बरामद की गई है तथा तस्करी में सम्मिलित मोटरसाइकिल को सीज कर दिया गया है। तथा दोनों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है। एसपी चंपावत ने कहा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार करवाई जा रही है। एसपी चंपावत में लोगों से अपील करते हुए कहा यदि आपके आसपास मादक पदार्थों की खरीद अथवा तस्करी की कोई सूचना हो तो तत्काल मानस हेल्पलाइन 1933 या 112 व नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतया गोपनीय रखी जाएगी। एसपी चंपावत में बताया वर्ष 2026 में 5.215 किलो चरस, 903.6 ग्राम स्मैक, 3.728 केजी गांजा तथा नशीले इंजेक्शन और नशीले कैप्सूल बड़ी मात्रा में पकड़े गए है। एसपी चंपावत में बताया वर्ष 2026 में चंपावत पुलिस के द्वारा लगभग 3 करोड रुपए के नशीले पदार्थ पकड़े जा चुके है तथा कई अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उन्होंने बताया अभियान लगातार जारी है। पुलिस टीम मे एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट, एसआई कुंदन बोरा, एसआई प्रकाश भट्ट, एडिशनल एसआई संजय जोशी, हेड कांस्टेबल ललित श्रीवास्तव, ललित श्रीवास्तव, नासिर हुसैन ,महेंद्र डंगवाल ,तपेंद्र जोशी, कांस्टेबल उमेश राज ,ललित चौधरी, राजकुमार, सूरज कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य तेज़, विभिन्न मोटर मार्गों पर किया गया पैच वर्क
डॉ0सोनाली ने जिला चिकित्सालय में एक ही दिन में किए 55 अल्ट्रासाउंड, मरीजों को मिली राहत
चंपावत:गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, संबंधित विभागों को दिए शीघ्र मरम्मत के निर्देश
चंपावत:अंकिता भंडारी को न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल किया प्रदर्शन सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, प्रदेश में महिला उत्पीड़न के मामले बढ़ने का आरोप।
लोहाघाट:भाजपा में शामिल ग्राम प्रधान फिर वापस लौटे कांग्रेस में दर्जनों लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता।
लोहाघाट :बड़ौली सुद्रका में जंगल के बीच रातों-रात काट दी गई सड़क पेड़ों को बड़ा नुकसान
चंपावत:जिलाधिकारी ने पशुपालकों के साथ की सकारात्मक वार्ता।भुगतान में देरी के कारणों की होगी जांच रोस्टर बनाकर नियमित होगा डेयरी का निरीक्षण
बाराकोट: रेगडु में दुर्गा अष्टमी के व्रत पर महिलाओं द्वारा निकाली गई कलश यात्रा ।
बाराकोट:जीआईसी बापरू में खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का हुआ समापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।