Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर ढटी गांव दुर्घटना की एसडीएम लोहाघाट करेंगी मजिस्ट्रेट जांच।

लोहाघाट महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना के बूट कैंप का शुभारंभ

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री ने स्वाला डेंजर जोन का किया निरीक्षण अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 13, 2025

कार्य की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी संवेदनशील स्थानों में मशीने तैनात करने के दिए निर्देश।केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा शुक्रवार को अपने तय दौरे के तहत मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत पहुंचे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने टनकपुर से लेकर चंपावत तक एनएच का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा अपने काफिले के साथ राजमार्ग के सबसे संवेदनशील डेंजर जोन स्वाला में रुके ।केंद्रीय मंत्री ने स्वाला डेंजर जोन में चल रहे पहाड़ी ट्रीटमेंट कार्य का निरीक्षण किया ।तथा एनएच के अधिकारियों से कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली।इस दौरान केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कार्य की ढीली प्रगति पर गहरी नाराजगी जताते हुए एनएच के अधिकारियों से कार्य में तेजी लाने तथा मानसून सीजन को देखते हुए राजमार्ग में सभी संवेदनशील स्थानों में मशीने तैनात करने तथा चल रहे कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री ने एनएच के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा बरसात में राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने की दशा में तुरंत रिस्पांस देते हुए सड़क को खोला जाए ।ताकि सड़क बंद होने की दशा में यात्रियों को कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। तथा कार्य में कोताही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी केंद्रीय मंत्री के द्वारा दी गई।

जरूरी खबरें