Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: एडमिशन को लेकर लोहाघाट महाविद्यालय में बवाल शिक्षक और छात्र एक दूसरे के खिलाफ बैठे धरने पर

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 21, 2023
एडमिशन को लेकर लोहाघाट महाविद्यालय में बवाल शिक्षक और छात्र एक दूसरे के खिलाफ बैठे धरने पर लोहाघाट महाविद्यालय में एडमिशन को लेकर कॉलेज के छात्र नेता व शिक्षक आमने सामने आ गए दोनों पक्षों के द्वारा एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ कॉलेज कैंपस में धरने में बैठ गए कॉलेज के प्राचार्य डॉ संगीता गुप्ता के नेतृत्व में कॉलेज के सभी प्रोफेसर व कर्मचारियों ने धरने में बैठते हुए कॉलेज के छात्र नेताओं पर अभद्रता मारपीट, तोड़फोड़ जबरदस्ती एडमिशन करवाने का गंभीर आरोप लगाया है उन्होंने कहा कॉलेज प्रबंधन ने क्षमता से अधिक छात्र छात्राओं को एडमिशन दिया है तो वही छात्र संघ अध्यक्ष मयंक ढेक व एबीवीपी के विवेक पुजारी के नेतृत्व में धरने में बैठे छात्र नेताओ व छात्र-छात्राओं ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कालेज प्रबंधन पर छात्र-छात्राओं को मनचाहे विषयों में एडमिशन ना देने, अपनी मनमानी करने तथा रिजल्ट में गड़बड़ी करने , छात्र-छात्राओं को रेस्टीकेट करने की धमकी देने तथा कालेज फंड में गड़बड़ी करने के गंभीर आरोप लगाए हैं वही कॉलेज में हंगामे की सूचना मिलने पर लोहाघाट थाने के एसओ मनीष खत्री भारी पुलिस बल के साथ कॉलेज में मौजूद हैं वही कॉलेज स्टाफ ने कहा जिन छात्र नेताओं के कॉलेज में एडमिशन नहीं है उनके द्वारा कॉलेज का माहौल बिगाड़ा जा रहा है तथा छात्र-छात्राओं को भड़काया जा रहा है उन्होंने कहा बाहरी लोगों के द्वारा आए दिन कॉलेज के स्टाफ से अभद्रता करी जाती है उन्होंने बाहरी छात्रों पर कार्रवाई की मांग की है तथा कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस में तहरीर देने की कार्यवाही करी जा रही है उन्होंने कहा जब तक ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं होती है वे धरने से नहीं उठेंगे वही छात्र नेताओं ने कहा जब तक छात्र छात्राओं को मनचाहे विषयों में एडमिशन नहीं दिया जाएगा तथा उनके रिजल्ट में सुधार नहीं किया जाएगा वह धरने से नहीं उठेंगे छात्र नेताओं के द्वारा कालेज प्रबंधन के खिलाफ आरटीआई लगाने की भी तैयारी करी जा रही है कुल मिलाकर छात्रों व शिक्षकों के आमने सामने आ जाने से कॉलेज का माहौल गरमा गया है वहीं इस मामले से कॉलेज में एडमिशन प्रक्रिया ठप हो गई जिस कारण एडमिशन लेने वाले कई छात्र-छात्राएं बैरंग वापस घरों को लौटे फिलहाल प्रशासन इस मामले में नजरें बनाए बैठा हुआ है फिलहाल दोनों पक्ष धरने पर जमे हुए हैं

विज्ञापन

जरूरी खबरें