Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण आपदा के चलते प्रशासन सतर्क नेपाल सीमा में एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर,

बाजपुर : टूरिस्ट बस में कर रहे थे लीसा तस्करी पुलिस ने किया भंडाफोड़ चार गिरफ्तार

चंपावत:3 से 5 सितंबर तक होगा भिंगराड़ा का प्रसिद्ध ऐड़ी बालकृष्ण मेला ।भव्य रूप से मनाया जाएगा मेला।

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

सूचना

: 30 नवम्बर को रिटायर होंगे उत्तराखण्ड के डीजीपी अशोक कुमार हल्द्वानी मे हुआ विदाई समारोह 

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 29, 2023
30 नवम्बर को रिटायर होंगे उत्तराखण्ड के डीजीपी अशोक कुमार उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं और आज DGPअशोक कुमार का विदाई समारोह हल्द्वानी के DPS स्कूल में रखा गया। विदाई समारोह में नैनीताल के कप्तान और कई गणमान्य लोगों को निमंत्रण दिया गया था और इस दौरान उनके शुरुआती दौर से लेकर अबतक के सफर में चुनौतियों से लेकर सफलताओं को लेकर चर्चा की गई। वहीं आम जनता और पुलिस के बीच समन्व्य और एक पुलिस कर्मी के परिवार के लिए आने वाली परेशाानियों और निराकरण के लिए भी जिन कदमों को उठाया गया उन पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान उनकी पत्नी अलकनंदा उनके साथ मौजूद रहीं। मालूम हो अभी तक उत्तराखंड के नए पुलिस महानिदेशक का नाम सामने नहीं आया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड को भी कार्यवाहक डीजीपी मिल सकता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें