Monday 27th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अब 25 किलोमीटर पैदल नहीं वाहन से स्कूल जाएंगे लेटी डुंगरा के छात्र छात्राए। सीएम के निर्देश डीएम की पहल

लोहाघाट:संजय बने राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनीष संभालेंगे महामंत्री का दायित्व।

रुद्रपुर से अपहरण कर लाई गई युवती से गदरपुर में सामूहिक दुष्कर्म।

लोहाघाट:चामी आषाढी मेले की तैयारी को लेकर बैठक। 24 अगस्त को होगा शुभारंभ 28 अगस्त को विशाल मेला।

लोहाघाट:प्राधिकरण में शामिल किए जाने का पाटन पाटनी में महिलाओं ने किया पुरजोर विरोध

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : उत्तराखंड:कर्ज में डूबे उत्तराखंड में मंत्रियों की बल्ले बल्ले यात्रा भत्ता हुआ 90 हजार।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jan 30, 2026

कर्ज में डूबे उत्तराखंड में मंत्रियों की बल्ले बल्ले यात्रा भत्ता हुआ 90 हजार।कर्ज में डूबे उत्तराखंड में जहां जनता परेशान है और मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझती नजर आ रही है। तो वही उत्तराखंड में मंत्रियों व नेताओं की बल्ले बल्ले हो रही है। प्रदेश सरकार एक बार फिर मंत्रियों पर मेहरबान हुई है। प्रदेश सरकार ने मंत्रियों के यात्रा भत्ते में प्रतिमाह 30 हजार रूपए की बढ़ोतरी कर दी है ।इस संबंध में शासन ने अधिसूचना जारी की है।नए शासनादेश के तहत अब उत्तराखंड में मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों ,राज्य मंत्रियों व उप मंत्रियों को यात्रा करने पर प्रतिमाह अधिकतम 90 हजार रुपए मिलेंगे। सचिव शैलेश बगौली के आदेश से मंत्री परिषद अनुभाग ने यात्रा भत्ता बढ़ाने की अधिसूचना जारी की है। इसके अनुसार अभी तक मंत्रियों को यात्रा भत्ता 60 हजार रुपए प्रति माह मिलता था अब इसको बढ़कर 90 हजार रुपए प्रतिमाह कर दिया है। यात्रा भत्ता बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश मंत्री( यात्रा भत्ता) नियमावली 1957 में संशोधन किया गया है। जिसे अब उत्तर प्रदेश मंत्री( यात्रा भत्ता) संशोधन नियमावली 2026 के रूप में लागू कर दिया गया है। मालूम हो 2024 में भी सरकार ने विधायकों के वेतन भत्तों में बढ़ोतरी की थी। वही मामले में प्रदेश की जनता का कहना है उत्तराखंड एक और पूरी तरह से कर्ज में डूबा हुआ है जनता मूलभूत सुविधाओं से जूझ रही है और सरकार मंत्रियों व विधायकों के वेतन भत्तों में धड़ाधड़ वृद्धि करते जा रही है।

जरूरी खबरें