Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण आपदा के चलते प्रशासन सतर्क नेपाल सीमा में एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर,

बाजपुर : टूरिस्ट बस में कर रहे थे लीसा तस्करी पुलिस ने किया भंडाफोड़ चार गिरफ्तार

चंपावत:3 से 5 सितंबर तक होगा भिंगराड़ा का प्रसिद्ध ऐड़ी बालकृष्ण मेला ।भव्य रूप से मनाया जाएगा मेला।

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

सूचना

: उत्तरकाशी:17 दिनों बाद उम्मीदों की टनल होगी तैयार, श्रमिकों को मिलेगा नया जीवन।। सिल्क्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन चार बजे तक पूरा होने की उम्मीद।।

Laxman Singh Bisht

Tue, Nov 28, 2023
17 दिनों बाद उम्मीदों की टनल होगी तैयार, श्रमिकों को मिलेगा नया जीवन।। उत्तरकाशी 28, नवम्बर।उत्तरकाशी के सिल्क्यारा में सुरंग बचाव अभियान के 17 दिनों बाद उम्मीदों का काउंटडाउन तीन चार घंटों में पूरा है जायेगा।मंगलवार सुबह सिल्क्यारा निर्माणाधीन टनल में रेस्क्यू ऑपरेशन के निरीक्षण करने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे उन्होंने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन तेज़ी से आगे बढ़ रहा कोई अड़चन न आई तो जल्द श्रमिक भाई सुरक्षित बाहर निकलेंगे।बता दें कि एक बजे दिन तक 55 मीटर काम हो चुका है अब अंतिम पाइप डाला जाना है)। उम्मीद है कि 57 मीटर के आसपास सफलता मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी, हमें कंक्रीट अधिक मिल रही है, यह कटर से काटा से आशानी से काटा जा रहा है।”सूत्रों की माने तो वर्टिकल ड्रिलिंग को अभी रोक दिया गया है। क्यों कि मैन्युअल कार्य ने तेजी से रफ्तार पकड़ लिया है यदि अब बीच में कोई अड़चन नहीं आई तो श्रमिक कुछ घंटों में सिल्क्यारा टनल में फंसे श्रमिकों तक टलन आर पार हो जायेगी। मंगलवार का दिन श्रमिकों के लिए राहत भर खबर लेकर आया है कि सोमवार से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन आगे बढ़ा है और श्रमिकों का बाहर निकालने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है!सूत्रों की माने तो चिन्यालीसौड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को अलर्ट पर रखा गया हैं। वहीं एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम को भी रेस्क्यू के लिए तैयार रखा हुआ है ।    

विज्ञापन

जरूरी खबरें