Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: चंपावत:बेडा बेडवाल के ग्रामीणों ने विस्थापन की मांग को लेकर प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन ,लोकसभा चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी, सरकार व जनप्रतिनिधियों पर लगाया उपेक्षा का आरोप

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 2, 2023
बेडा बेडवाल के ग्रामीणों ने विस्थापन की मांग को लेकर प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन दूसरों के घरों में रहने को मजबूर ग्रामीण चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के बैडाबेडवाल ग्राम सभा के तोक चमनपुर व भनखोला के ग्रामीणों ने प्रशासन से विस्थापन की मांग करते हुए ग्राम प्रधान मीनाक्षी जोशी के नेतृत्व में प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया तथा मांग पूरी ना होने पर 2024 लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी ग्राम प्रधान मीनाक्षी जोशी ने कहा वर्ष 2007 में गांव में भीषण आपदा आई थी जिसमें गांव के कई ग्रामीणों के भवन व भूमि को काफी नुकसान पहुंचा था प्रशासन के द्वारा गांव का निरीक्षण कर खतरे की जद में आए भवनों में क्रॉस का निशान भी लगाया प्रधान मीनाक्षी जोशी ने कहा पिछले वर्ष 2022 में आई बरसात में लोगों के घरो में भारी दरारे आ गई भू वैज्ञानिकों के द्वारा भी निरीक्षण कर इन भवनों को आपदाग्रस्त घोषित किया गया जिसके बावजूद सरकार व प्रशासन के द्वारा चिन्हित ग्रामीणों को अभी तक बिस्थापित नहीं किया गया ग्राम प्रधान ने कहा अब बारिश होने पर ग्रामीण डर के साए में गांव में रह रहे हैं तथा कई ग्रामीण अपना गांव छोड़कर दूसरों के घरों में शरण लिए हुए हैं इतना सब होने के बावजूद सरकार व प्रशासन के द्वारा चमनपुर व भनखोला के ग्रामीणों की सुध तक नहीं ली जा रही है ना ही कोई जनप्रतिनिधि ग्रामीणों की सुध ले रहा है वही ग्राम प्रधान मीनाक्षी जोशी व ग्रामीणों ने कहा कहा अगर गांव में आपदा से कोई जनहानि होती है उसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार व प्रशासन की होगी साथ ही चेतावनी दी है अगर सरकार उनकी मांगे नहीं मानती है तो क्षेत्र के सभी ग्रामीण 2024 लोकसभा का पूर्णतया बहिष्कार करेंगे कुल मिलाकर प्रशासन की उपेक्षा के चलते गांव में वीरान पड़े घर व खेत खलिहान खुद आपदा की कहानी बयां कर रहे हैं प्रदर्शन करने में उमेश चंद्र ,भुवन चंद्र ,प्रमोद, अंबा दत्त, लोकमणि, महेश, चूड़ामणि ,मदन पंत सहित कई ग्रामीण शामिल रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें