Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट: अपने अपने बूथों व शक्ति केंद्रो को करे मजबूत :पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा

चंपावत:नेपाल में भीषण आपदा के चलते प्रशासन सतर्क नेपाल सीमा में एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर,

बाजपुर : टूरिस्ट बस में कर रहे थे लीसा तस्करी पुलिस ने किया भंडाफोड़ चार गिरफ्तार

चंपावत:3 से 5 सितंबर तक होगा भिंगराड़ा का प्रसिद्ध ऐड़ी बालकृष्ण मेला ।भव्य रूप से मनाया जाएगा मेला।

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

सूचना

: बाराकोट :बरदाखान बिसरारी मोटर मार्ग में डामरीकरण न होने पर होने पर 2024 लोकसभा चुनाव का ग्रामीण करेंगे बहिष्कार डीएम से लेकर सीएम तक लगा चुके हैं गुहार

Laxman Singh Bisht

Fri, Nov 17, 2023
बरदाखान बिसरारी मोटर मार्ग में डामरीकरण न होने पर होने पर 2024 लोकसभा चुनाव का ग्रामीण करेंगे बहिष्कार चंपावत जिले की बरसों से बदहाल पड़ी बाराकोट बिसरारी सड़क की शासन प्रशासन द्वारा सुध न लेने पर क्षेत्रीय जनता का आक्रोश बढ़ गया है ग्रामीणों ने 2024 लोकसभा चुनाव सहित होने वाले समस्त चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दे डाली है बाराकोट ब्लॉक के जेस्ट ब्लॉक प्रमुख नंदा बल्लभ बगौली ने जानकारी देते हुए बताया यह क्षेत्र की सबसे प्रमुख समस्या है उन्होंने बताया पिछले 4 वर्षों से वह बाराकोट बिसरारी सड़क में डामरीकरण की मांग को लेकर डीएम से लेकर सीएम तक गुहार लगाने के अलावा लोक निर्माण विभाग मंत्री, लोक निर्माण कार्यालय के कई चक्कर काट चुके हैं तथा सभी तहसील दिवसों में मामले को उठा चुके हैं पर समस्या जस की तस बनी हुई है कोई भी सुध लेने वाला नहीं है जन प्रतिनिधि सोए पड़े हैं सिर्फ आश्वासन पर आश्वासन दिए जा रहे हैं विभागीय अधिकारियों को कई बार निर्देशित किया जा चुका है पर अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया है जिस कारण ग्रामीणों में काफी आक्रोश है ग्रामीण बदहाल सड़क में जान हथेली पर रखकर यात्रा करने को मजबूर है वही जेस्ट प्रमुख बगौली ने चेतावनी देते हुए कहा अगर जल्द सड़क में डामरीकरण नहीं किया जाता है तो समस्त क्षेत्रीय जनता 2024 लोकसभा चुनाव सहित समस्त चुनाव का बहिष्कार करेगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन हो प्रशासन की होगी

विज्ञापन

जरूरी खबरें