Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: रुड़की:सांसद निशंक के काफिले के विरोध का वीडियो वायरल,सांसद ने किया खंडन

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 18, 2023
सांसद निशंक के काफिले के विरोध का वीडियो वायरल,सांसद ने किया खंडन पिछले कुछ दिनों से रुड़की क्षेत्र में भारी बारिश के चलते हुए जलभराव का सोमवार की देर शाम निरीक्षण करने काफिले के साथ पहुंचे सांसद हरिद्वार रमेश पोखरियाल निशंक को मिलापनगर में क्षेत्रवासियों के विरोध का सामना करना पड़ा था। वहीं क्षेत्र में हुए हंगामे की कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस दौरान सांसद निशंक ने वायरल वीडियो का खंडन करते हुए कहा कि वह मिलाप नगर में जलभराव का निरीक्षण करने गए थे और वहाँ उनकी क्षेत्रवासियों के साथ बैठक भी हुई थी लेकिन कुछ नाटकखोर लोग इस तरह की वीडियो वायरल कर रहे हैं। दरअसल सांसद निशंक जिले में हुई भारी बारिश के चलते जलभराव क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं जिसके चलते वह देर शाम मिलापनगर पहुंचे जहां कुछ लोगों के द्वारा विरोध किया गया और हंगामे की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। वही वायरल वीडियो का खंडन करते हुए सांसद निशंक ने कहा कि उनका कहीं कोई विरोध नहीं हुआ कुछ नाटकखोर लोग इसमें शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि नाटक करने वाले लोगों से कोई फर्क नहीं पड़ता। आपदा के समय लोगों को राजनीति नहीं करनी चाहिए। इस दौरान सांसद निशंक ने कहा कि यह एक आपदा है लेकिन इस आपदा से निपटने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य हो रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें