Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:स्मैक तस्करों को अदालत ने सुनाई दो-दो वर्ष कठोर कारावास की सजा। 25/ 25 रुपए का लगाया अर्थ दंड

चंपावत:जल संस्थान डिप्लोमा इंजीनियर संघ के चुनाव निर्विरोध संपन्न, पवन बिष्ट बने अध्यक्ष।

लोहाघाट:रोज 16 किलोमीटर पैदल चल स्कूल पहुंचते हैं सुल्ला /पासम के छात्र मुख्यमंत्री से की स्कूल वाहन की मांग।

लोहाघाट: प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की 30 बालिकाओं का विद्यालय में हुआ प्रवेश। रोली टीका लगाकर स्वागत

चंपावत:कारी में तार बाढ़ में फंसा गुलदार वन विभाग ने किया रेस्क्यू।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट में योग की अलख जगा रही है योग अनुदेशिका सोनिया आर्या

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 14, 2026

लोहाघाट में योग की अलख जगा रही है योग अनुदेशिका सोनिया आर्या

आयुष्मान आरोग्य मंदिर लोहाघाट की योग अनुदेशिका सोनिया आर्य के द्वारा लोहाघाट में योग की अलख जगा कर रखी है। उनके द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर लोहाघाट में प्रतिदिन महिलाओं को योग सिखाया जाता है। इसी क्रम आज 14 अप्रैल 2026 को आयुष्मान आरोग्य मंदिर लोहाघाट की योग अनुदेशिका सोनिया आर्या ने अपने महिला साधकों को रामलीला मैदान लोहाघाट में योग कराया गया।योग अनुदेशिका सोनिया प्रतिदिन 4:30 से 5:30 तक योग क्लास चलाती हैं।आज 5 बजे से रामलीला मैदान में योग कराया गया। सोनिया आर्या पिछले 3 साल से आयुष्मान आरोग्य मंदिर लोहाघाट में प्रतिदिन महिलाओं को योग सीखा रही हैं।

आज के सत्र में उन्होंने नशे से दूरी बहुत जरूरी है ।इस उद्देश्य से योग व सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया। उनका कहना है कि योग न केवल आपके विकारों को दूर करता है बल्कि आपको रोग, चिंता तनाव से भी दूर रखता है।उन्होंने अफ़सोस जताया है कि लोग अस्पतालों में तो घंटों लाईन में खड़े रहते हैं लेकिन प्रतिदिन एक घंटा अपने शरीर को नहीं देते हैं।लोगों में योग के प्रति जागरूकता पैदा करने हेतु अनुदेशिका समय समय पर सार्वजनिक स्थानों में जाकर योग कराती हैं। सोनिया आर्या के द्वारा किए जा रहे इन कार्यों की लोगों के द्वारा सराहना की जा रही है।

जरूरी खबरें