रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पिथौरागढ़ महाविद्यालय की छात्रा युक्ता जोशी को मिला गोल्ड मेडल।चंपावत की रहने वाली है युक्ता।
Laxman Singh Bisht
Fri, Jun 19, 2026
पिथौरागढ़ महाविद्यालय की इतिहास की छात्रा युक्ता जोशी को मिला गोल्ड मेडल।
चंपावत की रहने वाली है युक्ता।

पिथौरागढ़ महाविद्यालय की इतिहास वर्ग की होनहार छात्रा युक्ता जोशी को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय मे 18 जून को हुए प्रथम दीक्षांत समारोह में इतिहास वर्ग में विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर राज्यपाल गुरमीत सिंह के द्वारा गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। युक्ता की शानदार उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार के द्वारा उन्हें शुभकामनाएं दी गई। युक्ता जोशी चंपावत की रहने वाली है। उनके पिता कुमुद चंद्र जोशी राजस्व विभाग में कार्यरत हैं तथा माता हेमा जोशी ग्रहणी है। युक्ता की शानदार उपलब्धि पर चंपावत में भी खुशी की लहर है सभी लोगों के द्वारा युक्ता को शुभकामनाएं दी गई।