रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत :जीआईसी अमोड़ी में भाषाई समर कैंप का रंगारंग समापन 55 बच्चों ने सीखें भाषा के हुनर।
Tue, Jun 2, 2026
जीआईसी अमोड़ी में भाषाई समर कैंप का समापन 55 बच्चों ने सीखें भाषा के हुनर।
चंपावत जिले के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज अमोड़ी में 27 मई से गतिमान सात दिवसीय भाषाई समर कैंप का आज मंगलवार को उत्साह और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन किया गया।इस समर कैंप में विद्यालय के 55 छात्र छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग कर भाषाई व रचनात्मक कौशलों को सीखा। शिविर के समापन अवसर पर बच्चों द्वारा विभिन्न भाषाई गतिविधियों ,सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और रचनात्मक प्रदर्शन किया। जिसकी उपस्थित सभी लोगों ने सराहना की। शिविर के सफल संचालन में नोडल अधिकारी गिरीश चंद्र पंत ने मुख्य भूमिका निभाई उन्होंने बताया कि सात दिवसीय शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भाषा के प्रति रुचि जगाना उनके संवाद कौशल को निखारना और रचनात्मक विकास करना था ।शिविर के मास्टर ट्रेनर ललित गोस्वामी द्वारा बच्चों को खेल-खेल में व्याकरण ,शुद्ध उच्चारण और लेखन की बारीकियां से अवगत कराया गया। वही कार्यक्रम के संयोजक दिनेश जोशी ने कुशल प्रबंधन करते हुए शिविर की सभी व्यवस्था को सूचना रूप से संपन्न कराया गया। शिविर को लेकर छात्रों में भारी उत्साह नजर आया।
रिपोर्ट: जगदीश जोशी : बाराकोट:राजकीय इण्टर कॉलेज मऊ में भारतीय भाषा समर कैम्प 2026 का समापन
Tue, Jun 2, 2026
राजकीय इण्टर कॉलेज मऊ में भारतीय भाषा समर कैम्प 2026 का समापन
चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के राजकीय इण्टर कॉलेज मऊ में आयोजित ग्रीष्मकालीन सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैम्प–2026 का समापन आज दिनांक 02 जून 2026 को खेल प्रतियोगिताओं, पुरस्कार वितरण तथा प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ।विद्यालय के प्रधानाचार्य शमशाद अली ने समर कैम्प के सफल आयोजन हेतु सभी शिक्षकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए समर कैम्प में प्राप्त ज्ञान, कौशल एवं अनुभवों को अपने जीवन में अपनाकर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।प्रधानाचार्य ने बताया कि दिनांक 27 मई 2026 से 02 जून 2026 तक आयोजित इस सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैम्प में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक एवं बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कैम्प के दौरान शिक्षक ऋतेश कुमार वर्मा, नवीन चन्द्र जोशी, रीतू गोस्वामी, अंजू फर्त्याल, जनार्दन प्रसाद, जगदीश चन्द्र जोशी, स्निग्धा कन्याल, सतीश चन्द्र गहतोड़ी तथा राजेन्द्र नाथ द्वारा प्रतिदिन निर्धारित विषयों पर व्याख्यान, शैक्षिक गतिविधियाँ एवं विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके साथ ही विद्यार्थियों को अनेक नई एवं उपयोगी जानकारियाँ भी प्रदान की गईं।समर कैम्प के सफल संचालन में विद्यालय के कर्मचारी कमल कुमार भट्ट, सुरेश लाल एवं प्रताप सिंह द्वारा प्रतिदिन विशेष सहयोग प्रदान किया गया, जिसके लिए विद्यालय परिवार ने उनका आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।