: चंपावत :टनकपुर/बनबसा में मुख्यमंत्री धामी का रोड शो जनता से मांगा आशीर्वाद
Sat, Apr 13, 2024
टनकपुर में मुख्यमंत्री धामी का रोड शो जनता से मांगा आशीर्वाद
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार की देर शाम अपने विधानसभा क्षेत्र चंपावत के सीमांत टनकपुर व बनबसा क्षेत्र में रोड शो निकालकर अल्मोड़ा लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी अजय टम्टा के लिए प्रचार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी जनता को संबोधित करते हुए भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी आम जनता को दी और अपने काम के भरोसे जनता से उनका आशीर्वाद और समर्थन मांगा।
मुख्यमंत्री धामी ने इस दौरान सभी को मोदी जी की ओर से राम-राम प्रणाम भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड से विशेष लगाव रखते हैं जिसके चलते राज्य के विकास के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं रहती है आने वाले समय में टनकपुर क्षेत्र को और भी विकसित किया जाएगा। कैलाश मानसरोवर यात्रा टनकपुर से होकर गुजरेगी। ऐसे में क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे
जिसका लाभ स्थानीय युवाओं को मिलेगा। इस विकास के लिए आपका आशीर्वाद और समर्थन बहुत जरूरी है हमें पूरा विश्वास है कि उत्तराखंड की सभी पांच सीटों पर भाजपा की बहुमत के साथ विजय हो रही है।
: बाराकोट:गौशाला में लगी आग जिंदा जला बछड़ा आग बुझाने में झूलसे कई ग्रामीण
Sat, Apr 13, 2024
गौशाला में लगी आग जिंदा जला बछड़ा आग बुझाने में झूलसे कई ग्रामीण
शनिवार को बाराकोट ब्लॉक के नोमाना गांव में ग्रामीण हरिनंदन जोशी की गौशाला में भीषण आग लग गई आग इतनी भीषण थी कि गाय का बछड़ा जिंदा जल गया ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय जोशी ने बताया आग बुझाने के प्रयास में गाय की मालकिन बाल-बाल बच गई किसी तरह गाय को बाहर निकाला गया लेकिन बछड़े को नहीं बचाया जा सका जोशी ने बताया ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया उन्होंने बताया आग से तीन घास के लुटे भी जलकर राख हो गया उन्होंने बताया दिन में घर के सदस्य खाना खाकर सोए हुए थे
तभी आग लग गई हल्ला गुल्ला होने पर पुस्तकालय में पढ़ाई कर है ललित, सूरज ,प्रकाश गोविंद देवी तथा तड़ीगांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया आग बुझाने में वह लोग भी झुलस गए घटना की सूचना पर राजस्व उप निरीक्षक सुनील मेहरा घटना स्थल पर पहुंचे तथा नुकसान का जायजा लिया वही ग्राम प्रधान सुनीता जोशी ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग करी है
: बाराकोट:ब्रेक फेल होने से पैराफिट से टकराई 108 बाल बाल बचा हादसा
Sat, Apr 13, 2024
ब्रेक फेल होने से पैराफिट से टकराई 108 बाल बाल बचा हादसा
मरीजों को ले जाने वाली 108 गाड़ी खुद बनी मरीज, बाराकोट क्षेत्र की दी गई 108 गाड़ी आए दिन धक्का दे कर स्टार्ट की जाती रही हैं शनिवार को काकड़ के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश सिंह अधिकारी की तबियत खराब होने पर उन्हें हॉस्पिटल को ले जा रही 108 के मात्र 2 किमी चलने पर ब्रेक फेल हो गए पायलट ने सूझ बुझ दिखाते हुए 108को पैराफिट से टकराकर जान बचाई, अन्यथा गंभीर घटना हो सकती थी। ज्येष्ठ प्रमुख नंदा बल्लभ बगौली ने बताया कि बाराकोट को जो 108 गाड़ी दी गई थी वो लाते ही खराब हो गई थी उसके बदले में ये गाड़ी दी गई है जिसको धक्का देकर स्टार्ट किया जाता हैं उन्होंने बताया कि इसकी सूचना उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी दे दी थी । सूचना के बाद भी खराब गाड़ी का संचालन हो रहा है। जिससे आज मरीज बाल बाल बचे। उन्होंने कहा कि जल्दी बारकोट को नई गाड़ी दी जाय अन्यथा क्षेत्र की जनता को आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा