Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

: बाराकोट:ब्रेक फेल होने से पैराफिट से टकराई 108 बाल बाल बचा हादसा

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 13, 2024
ब्रेक फेल होने से पैराफिट से टकराई 108 बाल बाल बचा हादसा मरीजों को ले जाने वाली 108 गाड़ी खुद बनी मरीज, बाराकोट क्षेत्र की दी गई 108 गाड़ी आए दिन धक्का दे कर स्टार्ट की जाती रही हैं शनिवार को काकड़ के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश सिंह अधिकारी की तबियत खराब होने पर उन्हें हॉस्पिटल को ले जा रही 108 के मात्र 2 किमी चलने पर ब्रेक फेल हो गए पायलट ने सूझ बुझ दिखाते हुए 108को पैराफिट से टकराकर जान बचाई, अन्यथा गंभीर घटना हो सकती थी। ज्येष्ठ प्रमुख नंदा बल्लभ बगौली ने बताया कि बाराकोट को जो 108 गाड़ी दी गई थी वो लाते ही खराब हो गई थी उसके बदले में ये गाड़ी दी गई है जिसको धक्का देकर स्टार्ट किया जाता हैं उन्होंने बताया कि इसकी सूचना उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी दे दी थी । सूचना के बाद भी खराब गाड़ी का संचालन हो रहा है। जिससे आज मरीज बाल बाल बचे। उन्होंने कहा कि जल्दी बारकोट को नई गाड़ी दी जाय अन्यथा क्षेत्र की जनता को आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा

जरूरी खबरें