Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 25, 2026

शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

वीर शहीदों की गाथाएं नई पीढ़ी को देंगी राष्ट्रसेवा की प्रेरणा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में उत्तराखंड के वीर शहीद सैनिकों के सम्मान में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। राज्य के शहीद सैनिकों की मूर्तियां उनके पैतृक गांवों में स्थापित की जाएंगी। इस पहल का उद्देश्य वीर सैनिकों के अदम्य साहस, त्याग और सर्वोच्च बलिदान को सम्मान देना तथा उनकी वीरगाथाओं को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना है।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। पैतृक गांवों में उनकी मूर्तियां स्थापित होने से उनकी स्मृतियां चिरस्थायी रहेंगी और गांवों की नई पीढ़ी अपने वीर सपूतों की शौर्यगाथा से परिचित हो सकेगी।उन्होंने कहा कि यह निर्णय शहीद सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता की अभिव्यक्ति है। साथ ही, यह युवाओं में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगी। जनपद चम्पावत के वीर शहीद सैनिकों की स्मृतियों को भी इस पहल के माध्यम से सम्मानपूर्वक संजोया जाएगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें