Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।

चंपावत:मैरोली-कैरोली सड़क मे रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु निर्माण को 237.96 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:धामी सरकार की सीमांत के छात्रों को सौगात डुंगरा लेटी हाई स्कूल बना इंटरमीडिएट पासम बना हाई स्कूल।

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 25, 2026

धामी सरकार की सीमांत के छात्रों को सौगात डुंगरा लेटी हाई स्कूल बना इंटरमीडिएट पासम बना हाई स्कूल।

क्षेत्र वासियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दिया धन्यवाद।

अब घर के नजदीक छात्र-छात्राओं को मिलेगी उच्च शिक्षा। रोज 15 से 20 किलोमीटर दूरी नापने से मिलेगी निजात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा आज चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत क्षेत्र के छात्र छात्राओं को बड़ी सौगात दी है। धामी सरकार के द्वारा आज जारी किए गए शासनादेश के तहत लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत लेटी डुंगरा हाई स्कूल को इंटरमीडिएट तथा जूनियर हाई स्कूल पासम को हाईस्कूल मे उच्चीकृत किया गया है। जो सीमांत क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ी सौगात मानी जा रही है। लंबे समय से क्षेत्रवासी इन विद्यालयों के उच्चीकरण की मांग कर रहे थे। इन विद्यालयों के उच्चीकरण के आदेश जारी होने पर भाजपा नेता मोहित पाठक, पंडित प्रवीन पांडे व समस्त क्षेत्र वासियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार को धन्यवाद दिया है ।कहा धामी सरकार ने सीमांत के छात्र-छात्राओं की एक बड़ी समस्या का समाधान किया है। पंडित प्रवीन पांडे व मोहित पाठक ने कहा इन विद्यालयों का उच्चीकरण न होने से लेटी डूंगरा क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को इंटरमीडिएट की शिक्षा ग्रहण करने के लिए लगभग 15 किलोमीटर दूर जीआईसी मडलक तथा पासम के छात्र-छात्राओं को लगभग 20 किलोमीटर दूर जीआईसी रोसाल जाकर शिक्षा ग्रहण करनी पड़ती थी।

कहा विद्यालय के उच्चीकरण होने पर छात्र छात्राओं को घर के नजदीकी शिक्षा मिलेगी तथा बालिका शिक्षा में बढ़ोतरी होगी। भाजपा नेता मोहित पाठक व पंडित प्रवीन पांडे ने समस्या के समाधान के लिए पूरे क्षेत्र की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद दिया है विश्व मामले को पंडित प्रवीन पांडे के द्वारा काफी जोर- शोर से उठाया गया था। इसके अलावा चंपावत के सीमांत हाई स्कूल सल्ली तथा पल्सो को भी इंटरमीडिएट में उच्चीकरण किया गया है। धामी सरकार के द्वारा प्रदेश के कई दूरस्थ विद्यालयों का उच्चीकरण किया गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें