रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : रुड़की:गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।
गोलियों के धमाके से दहला रुड़की भाई ने दो सगी बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट ।
जीजा गंभीर रूप से घायल। आरोपी फरार

उत्तराखंड के रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में आज मंगलवार देर शाम हुई सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। गणेशपुर और आजाद नगर में अलग-अलग स्थानों पर एक युवक द्वारा अपनी दो सगी बहनों को गोली मारे जाने की घटना सामने आई है। गोली लगने से दोनों बहनों की मौत हो गई हैं। वारदात के बाद आरोपी भाई मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर और आजादनगर पनियाला रोड स्थित संतोषी माता मंदिर के सामने गली नंबर-5 में मंगलवार देर शाम गोलियों की आवाज से सनसनी फैल गई। शुरूआती जानकारी के मुताबिक विक्की नाम के युवक ने अलग-अलग स्थानों पर जाकर अपनी दो सगी बहनों पर गोली चला दी। बताया जा रहा है कि पहले गणेशपुर निवासी शकुंतला को गोली मारी गई जिसके बाद आरोपी आजाद नगर पहुंचा और अपनी दूसरी बहन पुष्पा और जीजा पर भी फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जीजा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। एक ही परिवार की दो सगी बहनों की हत्या की खबर फैलते ही इलाके में मातम और दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घटनास्थलों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों से पूछताछ कर रही है। वारदात के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं। फिलहाल हत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और दोहरे हत्याकांड की इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे रुड़की क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन