Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:महाविद्यालय मे 8 दिन से चला आ रहा छात्र आंदोलन समाप्त। एसडीएम ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन।

मिलावटखोरी के खिलाफ चम्पावत में सख्त अभियान जारी खाद्य सुरक्षा विभाग ने मुख्य बाजार में किया निरीक्षण

लोहाघाट: कानाकोट वाहन दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जाँच । दो लोगों की हुई थी मौत।

चंपावत:सीजनल इन्फ्लुएंजा एवं श्वसन रोगों की रोकथाम को लेकर जनपद में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

मुख्यमंत्री धामी के कालाबाजारी, जमाखोरी और मुनाफाखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:महाविद्यालय मे 8 दिन से चला आ रहा छात्र आंदोलन समाप्त। एसडीएम ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन।

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 25, 2026

महाविद्यालय मे 8 दिन से चला आ रहा छात्र आंदोलन समाप्त। एसडीएम ने जूस पिलाकर तोड़ा अनशन।

एबीवीपी व एनएसयूआई के द्वारा दिया जा रहा था धरना। 2 दिन से छात्र नेता कर रहे थे भूख हड़ताल।

जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम पहुंची धरना स्थल पर।

चंपावत जिले के सबसे बड़े लोहाघाट महाविद्यालय में एबीवीपी व एनएसयूआई छात्र संगठन के द्वारा पिछले आठ दिनों से महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर आंदोलन किया जा रहा था जिसमें कल से छात्र नेता पर भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। कल विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा उनकी सुध न लेने पर मांगो को लेकर एबीवीपी व छात्र संघ के नेता महाविद्यालय की छत पर चढ़ गए थे। भाजपा जिला अध्यक्ष के आश्वासन पर किसी तरह छात्र नेता नीचे उतरे। तो वहीं आज दोनों संगठनों का धरना 9 वे दिन भी दिन भर जारी रहा महाविद्यालय प्रशासन के द्वारा छात्र नेताओं को समझने का काफी प्रयास किया गया पर वह नहीं माने।

तो वही आज शाम जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर धरना स्थल पर पहुंची उनके व प्राचार्य के द्वारा छात्रों को काफी समझाया गया तथा भूख हड़ताल पर बैठे एबीवीपी के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ऋतिक ढेक व कोषाध्यक्ष राहुल बिष्ट को जूस पिलाकर आंदोलन को समाप्त करवाया। दोनों छात्र संगठनों के द्वारा आंदोलन समाप्त करने के बाद महाविद्यालय प्रशासन व प्रशासन ने राहत की सांस ली। तो वही सुरक्षा को लेकर दिन भर महाविद्यालय में भारी पुलिस बल तैनात रहा। एबीवीपी नेताओं ने कहा केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा व भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत के द्वारा उन्हें समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है तथा 27 अगस्त को समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री से मिलाने का वादा किया है।

जिस कारण वह आंदोलन को समाप्त कर रहे हैं उन्होंने कहा अगर आगे मांगे नहीं मानी गई तो फिर से आंदोलन किया जाएगा। तो वही एनएसयूआई के छात्र नेताओं ने कहा उनका एक सिस्ट मंडल जिलाधिकारी से मिला था जिसमें जिलाधिकारी के द्वारा उन्हें उनकी समस्या को प्रमुखता से शासन के पास रखने का आश्वासन दिया है जिस कारण आज आंदोलन को स्थगित करते हैं साथ ही चेतावनी दी अगर मांगे नहीं मानी गई तो आंदोलन फिर से शुरू किया जाएगा। महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर दीपा सिंह ने कहा आज छात्रों का आंदोलन समाप्त हो गया है उनके द्वारा विश्वविद्यालय व शासन को छात्रों की मांगों से अवगत कराया गया है। उन्हें विश्वास है जल्द छात्रों की समस्याओं का समाधान होगा। फिलहाल 8 दिन से चले आ रहे आंदोलन के समाप्त होने से प्रशासन ने राहत की सांस ली। तो वहीं एनएसयूआई छात्र नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा एसडीएम लोहाघाट के द्वारा एबीवीपी के छात्र नेताओं को जूस पिलाकर उनका अनशन तोड़ा गया पर् वह एनएसयूआई के छात्र नेताओं से मिलने तक नहीं आई। एनएसयूआई छात्र नेताओं ने मामले में नाराजगी जताइ है।

आंदोलन के दौरान एबीवीपी के विवेक पुजारी,ऋतिक ढेक, छात्र संघ अध्यक्ष शिखर वर्मा, नीरज सगटा, कोषाध्यक्ष राहुल बिष्ट, महासचिव हिमांशु चंद रजबार, कृष्णा पाठक, शुभम ढेक, आयुष करायत, मोहित जोशी आदि मौजूद रहे।

तो वहीं एनएसयूआई की ओर से एनएसयूआई कॉलेज इकाई अध्यक्ष आयुष गोस्वामी, अजय बिष्ट,प्रियांशु बोहरा, मनोज जोशी, नीरज बोरा,भरत बोरा ,राहुल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें