रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सुरक्षा की दृष्टि से लोक निर्माण विभाग ने डिग्री कॉलेज सड़क में लगाए क्रश बैरियर
Laxman Singh Bisht
Tue, Aug 25, 2026
सुरक्षा की दृष्टि से लोक निर्माण विभाग ने डिग्री कॉलेज सड़क में लगाए क्रश बैरियर

लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग में लोक निर्माण विभाग के द्वारा डेंजर स्पॉट चिन्हित कर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए क्रस बैरियर लगा दिए गए है। चिन्हित डेंजर जोनो में पूर्व में कई दुर्घटनाएं हो चुकी है। मामले का लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल के द्वारा संज्ञान लेते हुए चिन्हित दुर्घटना संभावित स्थलों पर क्रश बैरियर लगाने के निर्देश दिए गए थे। अधिशासी अभियंता के निर्देश पर सड़क किनारे क्रैश बैरियर लगा दिए गए हैं। क्रश बैरियर लगने से इन स्थानों पर दुर्घटनाओं में कमी आएगी। लोगों ने मामले का संज्ञान लेने के लिए अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग लोहाघाट हितेश कांडपाल को को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन