रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने पर पुलिस ने तीन का काटा चलान
Laxman Singh Bisht
Tue, Aug 25, 2026
सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने पर पुलिस ने तीन का काटा चलान

पुलिस अधीक्षक चम्पावत रेखा यादव द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने तथा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाये जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/प्रभारी एसओजी को निर्देशित किया गया है।इसी क्रम में दिनांक 24 अगस्त को प्रभारी निरीक्षक चेतन सिंह रावत के नेतृत्व में थाना टनकपुर पुलिस टीम द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।चेकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थान में शराब का सेवन करते पाए गए 03 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई।
विज्ञापन