Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीजनल इन्फ्लुएंजा एवं श्वसन रोगों की रोकथाम को लेकर जनपद में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

मुख्यमंत्री धामी के कालाबाजारी, जमाखोरी और मुनाफाखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलो इंडिया साई सेंटर लोहाघाट मे विभिन्न प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

लोहाघाट :विभागीय लापरवाही के चलते 10 वर्षों से वृद्धावस्था पेंशन के लिए भटक रही है मड़वा की 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला।

राज्य स्थापना दिवस 09 नवम्बर तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें : मुख्यमंत्री

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:सीजनल इन्फ्लुएंजा एवं श्वसन रोगों की रोकथाम को लेकर जनपद में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 25, 2026

सीजनल इन्फ्लुएंजा एवं श्वसन रोगों की रोकथाम को लेकर जनपद में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

जिलाधिकारी ने अस्पतालों में पर्याप्त सुविधाएं एवं आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

इन्फ्लुएंजा एवं श्वसन संक्रमण मामलों की निगरानी के साथ जनजागरूकता पर जोर

भारत सरकार द्वारा देश के कुछ राज्यों में सीजनल इन्फ्लुएंजा एवं श्वसन संक्रमण के मामलों में वृद्धि के दृष्टिगत जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद चम्पावत में भी स्वास्थ्य विभाग को सतर्कता बरतते हुए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को अस्पतालों में आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तथा इन्फ्लुएंजा एवं निमोनिया के मामलों की निरंतर निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए सतर्कता, समयबद्ध निगरानी और त्वरित उपचार बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद के सभी चिकित्सालयों में इन्फ्लुएंजा/निमोनिया रोगियों के उपचार हेतु पर्याप्त व्यवस्थाओं सहित अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित रखी जाए। साथ ही आवश्यक दवाओं, पीपीई किट, एन-95 मास्क एवं जांच संबंधी सामग्री का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने के निर्देश दिए।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि जनपद के सभी चिकित्सालयों एवं सामुदायिक स्तर पर इन्फेलुएनजा लाइक इलनेस एवं सीवियर अक्यूट रेस्पिरेटरी इलनेस के लक्षण वाले मरीजों की निगरानी की जा रही है। ऐसे मरीजों का आवश्यक विवरण आईडीएसपी के अंतर्गत IHIP पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। SARI के लक्षण वाले मरीजों के नाक एवं गले के स्वैब नमूनों को जांच हेतु संबंधित जांच केंद्रों में भेजने तथा किसी क्षेत्र में ILI/SARI मामलों की क्लस्टरिंग पाए जाने पर तत्काल जांच एवं नियंत्रण की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने बताया कि आईडीएसपी के अंतर्गत गठित रैपिड रिस्पांस टीम (RRT) को भी सक्रिय रखते हुए किसी भी असामान्य स्थिति की निरंतर निगरानी की जा रही है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की है कि बच्चों, बुजुर्गों तथा गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें। छींकते या खांसते समय नाक और मुंह को रूमाल अथवा टिश्यू से ढकें, साबुन-पानी से नियमित रूप से हाथ साफ करें तथा सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से बचें। ILI/SARI जैसे लक्षण—बुखार, खांसी, गले में खराश, सांस लेने में परेशानी आदि—होने पर चिकित्सकीय परामर्श लें और चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही दवा का सेवन करें।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि घबराने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि सावधानी एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक उपायों का पालन कर मौसमी संक्रमण से बचाव किया जा सकता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें