रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड
गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

चम्पावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के गल्लागाँव निवासी (हाल निवासी खटीमा) प्रियांशी बोहरा ने 5वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप जो कि दिनांक 17 अगस्त 2026 से 21 अगस्त 2026 तक छत्रपति शिवाजी महाराज स्पोर्ट्स स्टेडियम पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित हुई। प्रियांशी बोरा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर से अपनी प्रतिभा का लोहा मानवता हुए स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में प्रियांशी का लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक है। प्रियांशी ने पहला स्वर्ण पदक 2024, दूसरा 2025 और तीसरा अब 2026 में हासिल किया। इस चैम्पियनशिप से पहले प्रियांशी 03 दिसम्बर 2025 से 06 दिसम्बर 2025 तक वर्ल्ड ताइक्वांडो अण्डर 21 चैंपियनशिप जो कि नैरोबी, केन्या में और 21 मई 2026 से 24 मई 2026 तक 27वीं एशियन चैम्पियनशिप जो कि उलानबटोर, मंगोलिया में आयोजित हुई उनमें देश का प्रतिनिधित्व कर देश प्रदेश का नाम रोशन कर चुकी हैं। प्रियांशी की शानदार सफलता पर जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली ,राज्य आंदोलनकारी राजू गढ़कोटी, पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, जीवन गहतोड़ी, गोविंद बोहरा, सहित तमाम लोगों ने प्रियांशी को शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना देते हुए कहा प्रियांशी ने क्षेत्र व जिल का नाम रोशन किया है। प्रियांशी बालिकाओं के लिए मिसाल है।
विज्ञापन