: चीला के पास घासीराम रपटे में बही थार
Tue, Jul 4, 2023
चीला के पास घासी राम रपटे में बही दिल्ली से आई थार गाड़ी
पुलिस ने बड़ी जद्दोजहद के बाद किया गाड़ी को रेस्क्यूपहाड़ों में हो रही लगातार बारिश से उफनाए हुए है क्षेत्र के नदी नाले चेतावनी के बावजूद नही मान रहे हैं पर्यटक जानकारी के मुताबिक सड़क में बने रपटे में काफी ज्यादा मात्रा में पानी आया हुआ था लेकिन पर्यटकों के द्वारा अपनी थार का दम दिखाते हुए रपटे में डाल दिया
जिस कारण गाड़ी रपटे के तेज प्रवाह में बह गई फिलहाल किसी भी प्रकार के जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है पुलिस ने ट्रैक्टर से थार को खिंचवा कर सड़क किनारे रखा
: पिथौरागढ़ ने पेनल्टी शूटआउट मे चंपावत को एक गोल से दी मात
Tue, Jul 4, 2023
पिथौरागढ़ ने पेनल्टी शूटआउट मे चंपावत को एक गोल से दी मात
लोहाघाट के छमनिया चोड़ स्टेडियम में चल रही जय गलचोड़ा बाबा मंडल स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ व चंपावत की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला खेल समाप्त होने तक दोनों ही टीमें गोल नहीं कर पाई दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एक दूसरे पर गोल करने के काफी प्रयास किए पर मुकाबला बराबरी का रहा
जिसके बाद रैफरी ने पेनाल्टी शूटआउट का निर्णय लिया पेनल्टी शूटआउट मे पिथौरागढ़ ने चंपावत की टीम को 3-2 से मात देकर अगले चक्र में प्रवेश किया आज के मैच के मुख्य अतिथि कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष चिराग फर्त्याल व विशिष्ट अतिथि शंकर बोहरा व पूर्णानंद चौबे रहे सभी अतिथियों ने आयोजक मंडल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र के युवाओं को अधिक से अधिक खेलों से जुड़ना चाहिए तथा नशे से दूर रहना चाहिए वही आयोजक मंडल के कोच व पूर्व सैनिक मयंक ओली ने बताया प्रतियोगिता की विजेता टीम
को ₹51000 व उपविजेता टीम को ₹21000 की धनराशि दी जाएगी कोच ओली ने बताया प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को अधिक से अधिक खेलों से जोड़ना तथा नशे से दूर रखना है उन्होंने सभी सहयोगियों को धन्यवाद दिया वही मैच के रेफरी सोनू भट व लायंस मैन रजत सामंत व प्रांजल रहे वही स्टेडियम में दर्शकों ने इस रोमांचक मुकाबले का भरपूर आनंद उठाया
: चंपावत :महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने जिले की महिलाओं व किशोरियों से "तीलू रौतेली" पुरस्कार के लिए मांगे आवेदन
Tue, Jul 4, 2023
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से राज्य स्त्री शक्ति "तीलू रौतेली" एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार के लिए महिलाओं एवं किशोरियों से पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन/ऑफ़लाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद बिष्ट ने बताया कि तीलू रौतेली पुरुस्कार के लिए महिलाओं एवं किशोरियों से 20 जुलाई 2023 तक आवेदन मांगे गए हैं। उक्त पुरुस्कार के लिए कोई भी महिला एवं किशोरी जिसने सामाजिक, शिक्षा, साहित्य, कला, साहसिक कार्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया हो इसके लिए आवेदन कर सकती हैं। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से यह पुरस्कार प्रत्येक जनपद की एक महिला एवं किशोरी को प्रदान किया जाता है।