Monday 11th of May 2026

ब्रेकिंग

देहरादून : मांगों को लेकर पानी की टंकी के ऊपर चढ़े नर्सिंग अभ्यर्थी

ऋषिकेश:सड़क में पलटी बद्रीनाथ से हरिद्वार जा रही बस एक महिला तीर्थ यात्री घायल टला हादसा

चंपावत:ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु डीएम के सख्त निर्देश लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई

चंपावत:ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

लोहाघाट:3 जून से 11 जून तक रामलीला मंच लोहाघाट में कुमाऊनी भाषा में होगा राम कथा का आयोजन 12 को भंडारा

: चंपावत प्रकरण में कांग्रेस मुख्यमंत्री व भाजपा को बेवजह कर रही है बदनाम :भाजपा जिला अध्यक्ष चंपावत

Laxman Singh Bisht

Sun, Dec 31, 2023
कांग्रेस मुख्यमंत्री व भाजपा को बेवजह कर रही है बदनाम :भाजपा जिला अध्यक्ष चंपावत चंपावत के भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महरा ने वर्तमान में नाबालिग के साथ भाजपा नेता द्वारा दुष्कर्म मामले में अपना बयान जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास वर्तमान में प्रदेश में कोई मुद्दा ही नहीं है, वह वर्तमान में बेवजह ही भाजपा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बदनाम कर रही है। महरा ने चम्पावत में चल रहे वर्तमान प्रकरण के संबंध में कहा कमल रावत के द्वारा संगठन के कार्यों में रुचि नहीं ली जा रही थी, जिस कारण पिछले 20 दिसंबर को ही कमल रावत ने इस्तीफा दे दिया तब से वह भाजपा का पदाधिकारी नहीं है। वह केवल कार्यकर्ता के रूप में पार्टी से जुड़ा था। लेकिन इस बीच उसके द्वारा किए गए कृत्य व्यक्तिगत हैं, इससे भाजपा संगठन का कोई लेना देना नहीं है। महरा ने बताया मामला सामने आने के बाद भाजपा ने कमल रावत को संगठन से ही निष्कासित कर दिया है। अब उसका भाजपा से कोई लेना देना नहीं है। तथा वर्तमान में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के हित में लगातार कार्य कर रहे हैं। जिससे उनकी लोकप्रियता प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में बढ़ रही है। महरा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की लोकप्रियता से डरकर कांग्रेस बेवजह के मुद्दों को तूल दे रही है।कांग्रेस के पास प्रदेश में किसी प्रकार का अन्य कोई बात करने तक के लिए मुद्दा तक नहीं है। उन्होने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ऐसे दोषी व्यक्तियों के साथ कोई वास्ता नहीं है। वे प्रदेश के विकास के लिए हर दिन प्रदेश के दौरों पर हैं और जनता के हित के लिए लगातार ताबड़तोड़ फैसले लेकर प्रदेश को आगे बढ़ा रहे हैं। इससे भी कांग्रेस बौखलाई हुई है। कांग्रेस को पूरी आशंका है कि धामी जी के द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों से भाजपा जहां मजबूत हो रही है। वहीं कांग्रेस ऐसी स्थिति में कभी मजबूत हो ही नहीं सकती है।

जरूरी खबरें