रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।
Laxman Singh Bisht
भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

टला बड़ा हादसा मलवे की चपेट में नहीं आया कोई वाहन। विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट डिग्री कॉलेज भूमलाई सड़क में आज शनिवार रात 9:45 बजे के लगभग लोहाघाट के बाड़ीगाड़ के पास बिना बारिश के पहाड़ी से हुए भारी भूस्खलन से सड़क पूरी तरह बाधित हो गई है। भूस्खलन से भारी मलवे के साथ-साथ देवदार का विशाल पेड़ भी सड़क में जा गिरा। जिसके चलते विद्युत लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है। गनीमत रही इस दौरान कोई भी वाहन व राहगीर मलवे की चपेट में नहीं आया। लोगों ने बताया इस समय रायनगर चौड़ी ,डेंसली , भूमलाई , ईराकोट व कोयाटी क्षेत्र के ग्रामीण अपने घरों की ओर लौटते है। कहा भगवान की कृपा से कोई हादसा नहीं हुआ। कई लोग अपने वाहन सड़क किनारे छोड़कर पैदल अपने घरों की ओर गए। स्थानीय लोगों ने कहा अभी भी पहाड़ी से भारी भूस्खलन का खतरा हो रहा है तथा कई पेड़ खतरे की जद में आ चुके हैं।

लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क खोलने तथा खतरा बने पेड़ों के निस्तारण की मांग की है।लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल ने बताया सड़क खोलने का कार्य शुरू दिया गया है जल्द यातायात को सुचारु किया जाएगा। कुल मिलाकर एक बड़ा हादसा बाल बाल बच गया।
विज्ञापन
लोहाघाट:अवैध शराब तस्करी पर लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही 96 पाउच माल्टा शराब के साथ एक गिरफ्तार
बाराकोट:जब किसी ने नहीं ली सुध तो युवा खुद फील्ड सुधारने में जुटे। बाराकोट का जाटाधूरा खेल मैदान बदहाल।
लोहाघाट:मनरेगा में पौध खरीफ फरोख्त के नाम पर गड़बड़ी के आरोप डीएम ने दिए जांच के आदेश।
चंपावत:राजकीय इण्टर कालेज भिंगराड़ा में प्रधानाचार्य सहित दस पद रिक्त।
लोहाघाट:हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ ‘हनुमान अंश’ फिल्म का शुभारंभ, भक्ति से सेवा और संस्कार का संदेश देने का प्रयास
लोहाघाट:हिंदी दिवस के अवसर पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन
लोहाघाट:जीआईसी खेतीखान में पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ
चम्पावत : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चंपावत कांग्रेस मुक्त बयान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पलटवार
चंपावत:01 अक्टूबर से लागू होगी राशन कार्डों की स्वतः निष्क्रियकरण प्रणाली
84.45 करोड़ रुपये की लागत से लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, सरयू पंपिंग पेयजल योजना के कार्यों में तेजी