: लोहाघाट:मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का डीएम ने किया शुभारंभ
Mon, Aug 14, 2023
मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का डीएम ने किया शुभारंभ शहीदों को किया गया याद
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर नगर पालिका लोहाघाट के द्वारा पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के दिशा निर्देश में लोहाघाट नगर में आयोजित मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का डीएम चंपावत नवनीत पांडे ने शुभारंभ किया कार्यक्रम में जवाहर पार्क से भव्य झांकी निकाली गई झांकी में नगर व चोड़ी गांव की महिलाएं ,पूर्व सैनिक ,आइटीबीपी व एसएसबी के जवान भारत माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे
झांकी का समापन अमर जवान ज्योति में किया गया समारोह स्थल में मुख्य अतिथि डीएम चंपावत नवनीत पांडे ने स्मृति पटल का अनावरण करते हुए देश की शान तिरंगे को फहराया तथा अमर जवान ज्योति में शहीद हुए जवानों को दीप जलाकर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों के द्वारा राष्ट्रगान गाया गया कार्यक्रम के दौरान डीएम के द्वारा शहीद स्मारक में पौध रोपण किया गया डीएम पांडे ने सभी जिला वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि
मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत जिले में गांव-गांव, नगर नगर में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयो व अमर शहीदों को याद किया जा रहा है तथा उनके परिजनों को सम्मानित किया जा रहा है जिनकी बदौलत आज देशवासी आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे कार्यक्रम के अंत में डीएम ने सभी लोगों को पंच प्रण शपथ दिलवाई तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया डीएम ने कहा सभी गांवो से मिट्टी एकत्रित कर दिल्ली कर्तव्य पथ को ले जाई जा रही है इस दौरान डीएम के द्वारा तीलू रौतेली पुरस्कार विजेता कक्षा 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा शांभवी मुरारी को भी सम्मानित किया गया
इसके अलावा 36आइटीबीपी के कमांडेंट धर्मपाल सिंह रावत ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के लोगों से अपने अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील करी वहीं महिलाओं के द्वारा शहीदों की याद में झोड़ो झुमटो का गायन किया गया वहीं पूर्व सैनिक संगठन लीग और नगर पालिका के द्वारा डीएम को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया कार्यक्रम का संचालन दीपक जोशी का रहा
कार्यक्रममें जिलापंचायतअध्यक्षज्योतिराय,सीडीओआर एस रावत ,एसडीएम रिंकु बिष्ट, भागीरथ भट्ट , शांभवीमुरारी,कैप्टन आर एस देव ,कैप्टन रघुवीर,भैरव दत्त राय, नवीन मुरारी ,सचिन जोशी ,राजू गढ़कोटी ,सभासद भुवन बहादुर ,राज किशोर शाह, दीपक शाह सहित कई लोग मौजूद रहे
: टनकपुर:एसएसबी के जवानों ने देवदूत बनकर किरोड़ा नाले में बह रहे किशोर की बचाई जान
Sun, Aug 13, 2023
एसएसबी के जवानों ने देवदूत बनकर किरोड़ा नाले में बह रहे किशोर की बचाई जान
आज दिनांक 13/08/23 पंचम वाहिनी एस. एस.बी. परिसर से उप कमांडेंट चन्द्र शेखर पाटिल अपनी टीम के साथ अंतराष्ट्रीय सीमा चौकी की गस्त के लिए रवाना हुए थे,उप कमांडेंट व अन्य जवान जैसे ही टनकपुर से ककराली गेट होते हुए बूम को निकले तभी उन्हें बूम पहुंचने से पहले शाम 08:15बजे अचानक लगभग 15 वर्ष का लड़का किरोड़ा नाले के उफान में में बहता नजर आया तभी उप कमांडेंट पाटिल अपने वाहन से उतरकर अन्य जवानों के साथ उस किशोर को बचाने के लिए उफनते किरोड़ा में कूद पड़े और कुछ ही दूरी पर जाने के पश्चात किशोर की जान बचाने में सफल रहे। वही किशोर व उसके परिजनों के द्वारा एसएसबी के जवानों को धन्यवाद देते हुए उनका आभार जताया गया किशोर थ्वालखेड़ा क्षेत्र का रहने वाला था
: लोहाघाट:हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली तिरंगा यात्रा
Sun, Aug 13, 2023
हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली तिरंगा यात्रा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर चलाए जा रहे मेरी माटी मेरा देश व हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोहाघाट क्षेत्र में 36 वाहनी आईटीबीपी के जवानों ने कमांडेंट धर्मपाल सिंह रावत के नेतृत्व में लोहाघाट नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली तथा लोगों को अपने अपने घरों में तिरंगा फहराने का आवाहन किया
तो वही लोहाघाट थाने के एसओ मनीष खत्री के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों व स्काउट गाइड ने तिरंगा यात्रा निकालते हुए भारत माता के जयकारे लगाए वही स्वतंत्रता दिवस को लेकर महिलाओं में भी काफी जोश देखने को मिला कोली ढेक की ग्राम प्रधान सबरजान के नेतृत्व में ग्रामीण महिलाओं ने तिरंगा यात्रा निकालने के साथ-साथ झोड़ों झुमटो का गायन कर लोगों
को अपने अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया तथा देश के लिए शहीद हुए सेनानी गंगा सिंह ढेक व क्षेत्र के अन्य शहीदों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी