: खटीमा: बाघ की खाल व हड्डियों के साथ पिथौरागढ़ के चार वन तस्कर गिरफ्तार
Sun, Jul 23, 2023
खटीमा में बाघ की खाल के साथ चार शिकारी गिरफ्तार वन विभाग व एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता,
उत्तराखंड राज्य में वन्यजीवों के अवैध शिकार एवं वन्यजीवों के अवैध व्यवसाय पर रोक लगाने के उद्देश्य से एसटीएफ उत्तराखंड, वाइल्डलाइफ क्राइम ब्यूरो दिल्ली एवं तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी की संयुक्त टीम ने खटीमा क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक टाइगर की खाल व दस किलो चार सौ ग्राम टाइगर की हड्डियों के साथ चार शिकारियों को पकड़ा है। तराई पूर्वी वन प्रभाग के डीएफओ संदीप कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए मीडिया को बताया कि बीते कई दिनों से कुमाऊं क्षेत्र के जंगलों से वन्य जीवों के अवैध शिकार एवं व्यवसाय की सूचना मिल रही थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली वाइल्डलाइफ क्राइम पेट्रोल एवं एसटीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए चार वन्यजीव तस्करों को भारी मात्रा में वन्यजीवों के अंगों हड्डियों के साथ 11 फीट की एक टाइगर की खाल एवं एक बोलेरो कार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़े गए चारों आरोपी किशन कुमार, गजेंद्र सिंह, संजय कुमार, हरीश कुमार जनपद पिथौरागढ़ के रहने वाले हैं।
जो टाइगर की खाल व हड्डियों को खटीमा बेचने आए थे एसटीएफ उत्तराखंड और वन विभाग की संयुक्त टीम ने चारु शिकारियों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध वन्यजीव अधिनियम की धाराओ के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। वही बरामद टाइगर की खाल के लिए कहां शिकार किया गया इसकी जांच की जा रही है वन्यजीव तस्करों के विरुद्ध वन विभाग की कार्रवाई आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
: चंपावत :जान हथेली पर रखकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएं
Sun, Jul 23, 2023
चंपावत जिले की नौलपानी की छात्राएं जान हथेली पर रखकर स्कूल जाने को मजबूर उफनती लधीया को रोज करना पड़ता है पार
खबर मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से है जहां जिले के दूरस्थ नोलापानी क्षेत्र की छात्राएं स्कूल जाने के लिए अपनी जान हथेली में रखकर रोज उफनती लधीया नदी को पार कर जीआईसी आमोरी पहुंचती नदी में झूला पुल ना होने के कारण इन छात्राओं को रोज उफनती लधीया को पार करना पड़ता है इस दौरान उनके साथ कभी भी जानलेवा हादसा हो सकता है स्कूल पहुंचने तक उनके कपड़े तक गीले हो जाते हैं[video width="640" height="360" mp4="https://kalikumaunkhabar.com/storage/2023/07/Video_20230723_112137.mp4"][/video]क्षेत्र के लोगों का कहना है 22 सालों में प्रदेश में कई सरकारें आई और गई कई विधायक आए और गए पर उनकी इस समस्या का समाधान किसी ने नहीं किया समस्या जस की तस बनी हुई है बरसात के मौसम में नदी का पानी काफी ज्यादा बढ़ जाता है और नदी मे पुल ना होने के कारण उनके बच्चों को जान हथेली में रखकर स्कूल जाना पड़ता है तथा नदी के ज्यादा बढ़ने पर वह स्कूल तक नहीं जा पाते हैं बच्चो के स्कूल जाने पर अभिभावकों को दुर्घटना का डर बना रहता है तथा ग्रामीणों को भी कई समस्याओं से जूझना पड़ता है ग्रामीणों ने कहा प्रशासन से कई बार इस स्थान पर झूला पुल बनाने की मांग करी गई पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया ग्रामीणों ने कहा
अब हमारे क्षेत्र के विधायक खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हैं उन्हें पूरी आशा है कि मुख्यमंत्री छात्र-छात्राओं की इस समस्या का संज्ञान लेंगे और इस समस्या का जल्द समाधान करेंगे वीडियो में साफ देखा जा सकता है छात्राएं किस तरह उफनती नदी को पार कर रही है उनके साथ कभी भी कोई जानलेवा हादसा वो सकता है मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेना चाहिए वहीं अभिभावकों ने भी सावधानी बरतते हुए पानी ज्यादा होने पर बच्चों को स्कूल नहीं भेजना चाहिए कुल मिलाकर इन स्कूली छात्र छात्राओं को शिक्षा लेने के लिए भी अपनी जान को दांव पर लगाना पड़ता है अगर कभी इनके साथ हादसा हो गया तो उसका जिम्मेदार कौन होगा?
: खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री जिलाधिकारियों से करी वर्चुअल मीटिंग, दिए जरूरी दिशा निर्देश
Sat, Jul 22, 2023
खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री जिलाधिकारियों से करी वर्चुअल मीटिंग
जनपद उधम सिंह नगर भ्रमण कार्यक्रम के तहत आज अपने गृह क्षेत्र खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड पावर हाउस सभागार से प्रदेश के सभी जनपदों के जिलाधिकारियों से वर्चुअल मीटिंग की इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी जिलों में आपदा राहत हेतु चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी ली साथ ही सभी आला अधिकारियों को संबंधित दिशानिर्देश जारी किए
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के समय सभी अधिकारी अलर्ट रहें हमारा उद्देश्य है कि किसी भी प्रकार की आपदा होने पर जल्द से जल्द आपदा ग्रसित लोगों तक मदद पहुंचाई जा सके वही मुख्यमंत्री ने लोहियाहेड पावर हाउस गेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ मुलाकात की इस दौरान मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी कि
मानसून सत्र चल रहा है प्रदेश में मानसून के कारण कई स्थानों पर आपदा के हालात बने हुए हैं जिस संबंध में आज समस्त संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग के दौरान आपदा की स्थिति में तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही सभी अधिकारियों को मानसून के दौरान आपदा की स्थिति में तैयार रहने को निर्देशित किया गया है।