: लोहाघाट : लंपी वायरस से दुधारू गाय की हुई मौत
Thu, Jul 20, 2023
चंपावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र में पशुओं में फैले लंपी रोग से पशुओं की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में 116 दुधारु गायों की मौत हो चुकी है। जबकि कई गायें मरणासन्न स्थिति में हैं। पशुपालन विभाग स्थिति पर नियंत्रण पाने में जुटा हुआ है। इसके बावजूद दुधारू पशुओं की मौत के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिस कारण क्षेत्र के पशुपालकों को काफी ज्यादा आर्थिक नुकसान पहुंच चुका है गुरुवार को नगर से लगी ग्राम सभा फोर्ती में मोहन चंद्र बगौली की उन्नत नस्ल की एक दुधारू गाय की लंपी से मौत हो गई है। गाय की कीमत लगभग 35 हज़ार रूपए थी
गांव में अब तक कुल 11 दुधारू गायों की मौत हो चुकी है जबकि कई गायें अभी भी बीमार हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शेखर पुनेठा, योगेश बगौली,शंकर बगौली, कैलाश उपाध्याय, महेश पुनेठा, नारायण दत्त,शेखर उपाध्याय ने सरकार और जिला प्रशासन से पीड़ित पशुपालकों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। लोहाघाट क्षेत्र में लंपी रोग से रायनगर चौडी में 15,बाराकोट 22,गुमदेश में 56,सुई में 12 दुधारू पशुओं की मौत हो चुकी की है।पशु चिकित्सक डॉ. डीके चंद बताया कि लंपी रोग को लेकर पशु पालकों को जागरूक करते हुए टीका करण किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि स्वदेशी गायों में इस रोग का असर कम है जबकि उन्नत नस्ल की गायों में रोग का असर काफी है। इससे पशुओं के ठीक होने में बहुत समय लग रहा है। विभाग रोग पर काबू पाने में जुटा हुआ है कुल मिलाकर लंपी ने क्षेत्र के पशुपालकों की कमर तोड़ दी है पर सरकार के द्वारा अभी तक पशुपालकों को मुआवजा नहीं दिया गया है
: लोहाघाट:पूर्व प्रधान ने खाया जहर हालत गंभीर
Thu, Jul 20, 2023
पूर्व प्रधान ने खाया जहर हालत गंभीर
चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक के नेपाल सीमा से लगे मंडलक क्षेत्र के ग्राम सभा गुरेली के पूर्व ग्राम प्रधान प्रेम राम ने अज्ञात कारणों के चलते दोपहर अपने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया और उनकी हालत गंभीर है प्रेम राम के जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी होने पर गांव के सरपंच खुशाल सिंह व भाई प्रेम के द्वारा पूर्व प्रधान को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है उपचार कर रहे डॉ करन ने बताया मरीज की हालत नाजुक है जिनका उपचार किया जा रहा है उनकी हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया जाएगा
डॉक्टर करन ने बताया मरीज ने कौन सा जहरीला पदार्थ खाया उसका पता नहीं चल पा रहा है पूर्व प्रधान पेसे से राजमिस्त्री है घटना के समय उनकी पत्नी और बेटा चंपावत गए हुए थे तथा घर में उनकी बहू व नाती पोते ही मौजूद थे
: चमोली हादसे के बाद चंपावत के पंपिंग स्टेशनों का होगा इलेक्ट्रिक सेफ्टी ऑडिट: डीएम चंपावत
Thu, Jul 20, 2023
चमोली हादसे के बाद चंपावत के पंपिंग स्टेशनों का होगा इलेक्ट्रिक सेफ्टी ऑडिट
बुधवार को चमोली में हुए भीषण सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट हादसे के बाद सरकार ने प्रदेश के सभी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट ,पेयजल पंपिंग स्टेशनों का सेफ्टी ऑडिट करने के आदेश जारी किए हैं पेयजल सचिव अरविंद हयांकी ने एक हफ्ते के भीतर संबंधित विभागों से रिपोर्ट देने को कहा है सचिव के आदेश पर अब चंपावत जिले के सभी पंपिंग योजनाओं का सेफ्टी ऑडिट किया जाएगा
जिसके लिए डीएम ने संबंधित विभागों को निर्देश दे दिए हैं डीएम चंपावत नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया चमोली हादसे को देखते हुए तथा शासन के आदेश पर सुरक्षा की दृष्टि से जिले में जल संस्थान व सिंचाई विभाग व अन्य सभी योजनाओं के प्लांटों का इलेक्ट्रिक सेफ्टी ऑडिट करवाया जा रहा है जिसके लिए सभी अभियंताओं को निर्देशित कर दिया गया है तकनीकी विशेषज्ञों के द्वारा जिले के सभी प्लांटों की इलेक्ट्रिक सेफ्टी जांच करी जाएगी
डीएम भंडारी ने कहा सेफ्टी ऑडिट प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी सभी अभियंताओं को जल्द से जल्द सेफ्टी ऑडिट कराने के लिए निर्देशित कर दिया गया है ताकि भविष्य में चमोली जैसी दुर्घटना ना हो सके डीएम भंडारी ने कहा फिलहाल चंपावत जिले में सभी प्लांट ठीक चल रहे हैं अभी तक कहीं से कोई शिकायत नहीं आई है वही जल संस्थान के अभियंता पवन बिष्ट बताया चंपावत जिले में जल संस्थान के 23 पंपिंग व ट्यूबबेल प्लांट चल रहे हैं जिनका जल्द तकनीकी विशेषज्ञों के द्वारा सेफ्टी ऑडिट करवाया जाएगा
उन्होंने बताया सभी प्लांटों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं तथा सभी ऑपरेटरों को जरूरी दिशा निर्देश दिए दिए गए हैं और प्लांट में जो भी कमी होगी उसमें तुरंत सुधार किया जाएगा जल्द इलेक्ट्रिक सेफ्टी ऑडिट की रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी मालूम है चमोली में सीवरेज प्लांट में करंट फैलने से 16 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी जिसके बाद सरकार ने सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाया है