रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बनबसा:नेपाल सीमा में नोएडा का वांछित धोखाधड़ी का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा*
Laxman Singh Bisht
बनबसा:नेपाल सीमा में नोएडा का वांछित धोखाधड़ी का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा*

थाना बनबसा पुलिस टीम, सीमा सुरक्षा बल (SSB) एवं उत्तर प्रदेश पुलिस की CRT/SWAT-2 व SOG टीम द्वारा संयुक्त अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए ग्रेटर नोएडा के दो गंभीर धोखाधड़ी मामलों में वांछित अभियुक्त को बनबसा-नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से फर्जी दस्तावेज, कई मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं नकदी बरामद की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त सत्येन्द्र सिंह भसीन पुत्र जसवन्त सिंह भसीन पश्चिमी दिल्ली का रहने वाला है।थाना बनबसा पुलिस टीम शारदा बैराज क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी नोएडा पुलिस की विशेष टीम (CRT/SWAT-2 व SOG) से महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई कि वांछित अभियुक्त नेपाल भागने की फिराक में है। कैनाल गेट चेक पोस्ट पर सघन चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहन की तलाश की गई। इसी बीच नेपाल से लौट रही संदिग्ध इनोवा कार को शारदा बैराज पुल के पास रोका गया। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान सत्येन्द्र सिंह भसीन के रूप में बताई, जो नोएडा के धोखाधड़ी मामलों में वांछित था।
आरोपी से पुलिस ने04 फर्जी आधार कार्ड (अलग-अलग पतों पर),01,Apple iPad, 04 मोबाइल फोन,01 पेन ड्राइव, पावर बैंक, डायरी तथा 30,540/रुपया बरामद किया।
अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, गौतमबुद्ध नगर द्वारा पूर्व से जारी गैर-जमानती वारंट भी लंबित पाया गया।गिरफ्तारी के दौरान सभी विधिक प्रक्रियाओं एवं सर्वोच्च न्यायालय/मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। अभियुक्तों को संबंधित थाना बीटा-2, ग्रेटर नोएडा भेजा जा रहा है, जहां आगे की कार्रवाई की जाएगी।इस संयुक्त अभियान ने अंतर्राज्यीय अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सजगता और प्रभावी समन्वय को प्रदर्शित किया है। बनबसा क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियां निरंतर सतर्क हैं और सीमा पार अपराधों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
लोहाघाट:बंदेला ढेक निवासी सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह ढेक का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
लोहाघाट:होटल-ढाबों पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती 06 के चालान 2,500 रुपए वसूला संयोजन शुल्क
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य तेज़, विभिन्न मोटर मार्गों पर किया गया पैच वर्क