बाराकोट:नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के बाद गर्भपात मामले में आरोपी निकला नाबालिग किशोर न्याय बोर्ड ने भेजा बाल सुधार ग्रह, पोक्सो अदालत ने आरोपी की बहन को भेजा जेल
Laxman Singh Bisht
Oct 16, 2023 11:36 pm
81 views
16 Oct 2023
बाराकोट ब्लाक के एक गांव में कक्षा 11 में पढ़ने वाली नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के बाद गर्भपात करने वाले नाबालिग आरोपी को पुलिस ने बरामद कर किशोर न्याय बोर्ड के निर्देश पर बाल सुधार गृह भेज दिया है। तथा जबरन गर्भपात के मामले में आरोपी की बड़ी बहन को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को पोक्सो न्यायालय में पेश किया न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।
मालूम हो बीते 10अक्टूबर को बाराकोट के एक गांव की नाबालिग किशोरी के साथ लगातार पांच महीने तक दुष्कर्म करने के बाद जबरन गर्भपात कराने का मामला सामने आया था। जिसमे गर्भपात के मामले में जबरन दवा देने और किशोरी को जान से मारने की धमकी देने में आरोपी की बहिन भी शामिल थी। गर्भपात होने से तबीयत बिगड़ने पर नाबालिग किशोरी के परिजनों ने जिला अस्पताल में उपचार करवाया था। तथा इस गंभीर मामले में लोहाघाट थाने में तहरीर दी थी तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की घारा 376, 506, 313 और पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। सोमवार को लोहाघाट थाने के एसओ मनीष खत्री ने बताया कि रविवार को आरोपी को बरामद किया गया
लेकिन जांच में पता चला कि आरोपी नाबालिग है। एसओ ने बताया कि सोमवार को नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड में पेश कर बाल सुधार गृह अल्मोड़ा भेज दिया गया है। तथा आरोपी की बड़ी बहन को पोक्सो अदालत में पेश किया गया जहां से अदालत के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया मामले की जांच एसआई सुस्मिता राणा ने करी
विज्ञापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत