रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:15.96 ग्राम हेरोइन के साथ लोहाघाट का युवक गिरफ्तार
15.96 ग्राम हेरोइन के साथ लोहाघाट का युवक गिरफ्तार
एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर कोतवाली चंपावत पुलिस /ANTF जनपद चंपावत द्वारा दिनांक - 05.04.2025 की रात्रि में बनलेख वन विभाग चौकीके पास चेकिंग के दौरान, एक अल्टो टैक्सी कार संख्या UK03TA-1219 में मैदानी क्षेत्र से पहाड़ ला रहे लोहाघाट निवासी रोहित कुमार (32)पुत्र मनोज कुमार निवासी ग्राम कोलीढेक, थाना लोहाघाट, जनपद चम्पावत को 15.96 ग्राम हेरोइन(स्मैक) परिवहन करने पर गिरफ्तार किया गया है।मामले मे थाना कोतवाली चम्पावत में अभियुक्त रोहित कुमार उपरोक्त के विरुद्ध FIR NO- 15/2025 धारा 08/21/60 NDPS Act के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। पुलिस टीम मे उप निरीक्षक सोनू सिंह (प्रभारी ANTF Cpt.),उप निरीक्षक ललित पांडेय (कोतवाली चम्पावत), हेड कांस्टेबल मनोज बेरी (ANTF/SOG Cpt.), कांस्टेबल अशोक वर्मा (ANTF/SOG Cpt.),कांस्टेबल अजय कुमार , कांस्टेबल राजेश गिरी शामिल रहे।
विज्ञापन