किच्छा:आभूषण चोरी कर बुजुर्ग महिला की हत्या पुलिस ने महिला केयरटेकर व उसके बॉयफ्रेंड को किया गिरफ्तार
Laxman Singh Bisht
Jul 05, 2024 03:41 am
205 views
05 Jul 2024
आभूषण चोरी कर बुजुर्ग महिला की हत्या पुलिस ने महिला केयरटेकर व उसके बॉयफ्रेंड को किया गिरफ्तार
किच्छा के पंजाबी मोहल्ले में आभूषण चोरी करने के बाद केयर टेकर ने अपने बॉयफ्रेंड संग मिलकर महिला की हत्या कर दी पुलिस ने आरोपी लड़की और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है। दोनों के पास से चोरी किये आभूषणों को भी बरामद किया गया है।उधम सिंह नगर के एस.एस.पी मंजूनाथ टीसी ने किच्छा कोतवाली में खुलासा कर बताया कि विगत दिनों पूर्व वार्ड 14 पंजाबी कॉलोनी निवासी विजयलक्ष्मी का शव संदिग्ध अवस्था में उनके कमरे से बरामद हुआ था। जांच के दौरान मामला हत्या का प्रतीत हुआ तो पुलिस टीम ने कई लोगों से पूछताछ व सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालना शुरू किया।जांच में सामने आया कि एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड शिवम के साथ मिलकर विजयलक्ष्मी की हत्या की है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अजंली केयर टेकर की भूमिका में काफी समय पहले से बुजुर्ग महिला की देखभाल कर रही थी।पुलिस ने बताया कि वह अक्सर विजयलक्ष्मी के घर अपने बॉयफ्रेंड के साथ आया-जाया करती थी। इस दौरान अजंली को जब अपने घर बनाने के लिये पैसों को जरूरत हुई तो उसने अपने बॉयफ्रेंड के साथ बुजुर्ग के घर से आभूषण चोरी करने की योजना बनाई। योजना के तहत दोनों विजयलक्ष्मी के घर पर पहुंच गये। उन्होंने बुजुर्ग महिला के सोने के बाद उनके गले से सोने की चेन को निकालना चाह तो वह जाग गयी। इसके बाद चोरी का विरोध करने पर दोनों ने विजयलक्ष्मी की हत्या कर दी और मौके से आभूषण लेकर फरार हो गये। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उनको न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन
बनबसा:विद्युत केबिल चोरी का बनबसा पुलिस ने किया खुलासा 06 गिरफ्तार
पाटी (चंपावत):3 किलो 955 ग्राम चरस के साथ हरियाणा के दो नशा तस्कर गिरफ्तार। चरस तस्करी में हरियाणा से जुड़े चंपावत जिले के तार।
चंपावत:26 वर्षों से न्याय और अधिकार की प्रतीक्षा कर रहे राज्य आंदोलनकारियों को अब आश्वासन नहीं, ठोस निर्णय की दरकार: भूपेंद्र देव (ताऊ)
चंपावत:जिला अध्यक्ष डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस की दी शुभकामनाएं। फार्मासिस्ट के पदों में वृद्धि की मांग
चंपावत:पाटी में विकासखंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन माँ बाराही धाम देवीधुरा में शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से संस्कृतमय हुआ वातावरण
चंपावत :25 सितंबर को मनाया जाएगा विश्व फार्मासिस्ट दिवस।
चंपावत:कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ कसी कमर, 25 सितंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित धरना प्रदर्शन की सभी तैयारियां पूरी की।
बाराकोट:दो दिवसीय खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का हुआ समापन
चंपावत:स्वैच्छिक चकबंदी से किसानों को मिले लाभ, पात्र गांवों में आपसी सहमति से आगे बढ़ाएं प्रक्रिया: जिलाधिकारी
बाराकोट:राजकीय इंटर कॉलेज मऊ में दो दिवसीय स्काउट जांच परीक्षा संपन्न