सर्राफा व्यवसायियों की धमकी से दहशत में आकर बाजपुर में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर करी आत्महत्या, पुलिस ने सर्राफा व्यवसायियों के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज
Laxman Singh Bisht
Apr 18, 2023 06:29 pm
25 views
18 Apr 2023
व्यक्ति ने लगाई फांसी
सर्राफा व्यापारियों से लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने दो सर्राफा व्यापारियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बता दें कि बाजपुर के वार्ड नंबर 7 निवासी गुरमीत सिंह ने शनिवार को बाजपुर के एक सर्राफा व्यापारी को अपने घर का सोना बेचा था, जिसके बाद रविवार दोपहर से सर्राफा व्यापारी अमन अग्रवाल और बादल अग्रवाल द्वारा गुरमीत सिंह को फोन कर नकली सोना बेचने की बात कहते हुए धमकी दी जा रही थी
जिसको लेकर रविवार देर शाम गुरमीत सिंह को पुलिस द्वारा कोतवाली में बुलाया गया था, वही लगातार सर्राफा व्यापारी से मिल रही धमकी से परेशान होकर सोमवार सुबह गुरमीत सिंह ने वर्कशॉप में बने एक कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया, वही सूचना मिलते ही बाजपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मृतक के पुत्र जगदीप सिंह ने दोनों सराफा व्यापारियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। जिसके चलते पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर अमन अग्रवाल और बादल अग्रवाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
इस दौरान काशीपुर एसपी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा तनाव में आकर फांसी लगाने का मामला सामने आया है जिसमें मृतक के पुत्र की तहरीर पर दो सर्राफा व्यापारियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी

विज्ञापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत