रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : हल्द्वानी डबल मर्डर का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Laxman Singh Bisht
हल्द्वानी डबल मर्डर का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
क्रिमिनल दोस्त ही निकले कातिल। गौरव और लक्ष्मी की पत्थरों से कुचलकर कर दी थी हत्या।
हल्द्वानी मंडी क्षेत्र में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर का पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने घटनास्थल का निरीक्षण कर विशेष टीम गठित की थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया। आज 12 फरवरी की सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि बड़ी मंडी क्षेत्र में एक युवक और एक युवती मृत अवस्था में पड़े हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली हल्द्वानी पुलिस, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में दोनों की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्यों का बारीकी से निरीक्षण किया और तत्काल खुलासे के निर्देश दिए। मृतकों की पहचान शुभम टम्टा निवासी अल्मोड़ा और लक्ष्मी पोखरिया निवासी ओखलकांडा, नैनीताल के रूप में हुई। मृतका के परिजन की तहरीर पर कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने प्रेस वार्ता कर घटना का खुलासा करते हुए बताया आरोपियों ने पूछ ताछ में बताया कि वह सभी साथ में बैठकर शराब पी रहे थे इसी दौरान आरोपी गौरव नेगी और शुभम के बीच विवाद हो गया लड़ाई झगड़े में गौरव नेगी और उसके साथी दीपेश लटवाल, सौरभ और दीपू शर्मा ने शुभम की हत्या कर दी। घटना को छुपाने के उद्देश्य से आरोपियों ने लक्ष्मी को भी मौत के घाट उतार दिया तथा पहचान छुपाने के लिए दोनों के सर पत्थर से कुचल दिए। एसपी ने कहा चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी ने बताया गौरव नेगी हल्द्वानी का शातिर अपराधी है जिस पर कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
लोहाघाट:चरमराये जियो के नेटवर्क डुंगराबोरा के ग्रामीण परेशान कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं प्रशासन से सीमांत क्षेत्र वासियों की समाधान की मांग।
लोहाघाट:कांस्टेबल हेम महरा ने फिर से संभाली लोहाघाट की यातायात व्यवस्था की कमान। एक बार फिर महिला का खोया हुआ पर्स व मोबाइल किया वापस।
चम्पावत में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर से 587 मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारियो की पीड़ा मुख्यमंत्री के नाम राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र देव ( ताऊ )का खुला पत्र अब तारीख नहीं, न्याय चाहिए!
लोहाघाट:झूमाधुरी धाम में चला स्वच्छता अभियान, आइटीबीपी और ग्रामीणों ने मिलकर साफ किए मंदिर परिसर व रास्ते
बाराकोट:काकड़ के पूर्व सरपंच व प्रगतिशील किसान चंद्र सिंह अधिकारी का निधन।
लोहाघाट:साधु के भेष में बिना सत्यापन घूम रहे 02 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।
पिथौरागढ़:14 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत के सदमे से माँ ने सरयू नदी में छलांग लगाकर दी जान।