Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : हरिद्वार: दरिंदगी की हद पार दुष्कर्म के बाद संवेदनशील अंगों में धारदार हथियार से किया वार महिला की आंखों में झोकी मिर्च

दरिंदगी की हदें पार दुष्कर्म के बाद संवेदनशील अंगों में धारदार हथियार से किया वार महिला की आंखों में झोकी मिर्चप्रदेश में महिलाओं के साथ अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं ।ताजा मामले में हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र के ग्राम रावली महदूद में एक महिला के साथ हैवानियत की वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। महिला के साथ बलात्कार के बाद उसकी आंखों में मिर्च झोंक दी गई और लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया गया। इसके बाद आरोपी ने उसके शरीर के संवेदनशील हिस्सों पर धारदार हथियार से कई वार किए।पीड़िता गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश में भर्ती है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करती थी और अपने भाई के साथ रावली महदूद में रहती थी। आरोपी रजत नाम का युवक लंबे समय से उसे परेशान कर रहा था।घटना के वक्त आरोपी बहला-फुसलाकर महिला को अपने कमरे पर ले गया जहां उसने इस वारदात को अंजाम दिया। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया मामले में आरोपी के खिलाफ सिडुकुल थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें