घुड़दौड़ी कॉलेज की महिला प्रोफेसर के आत्महत्या मामले में पति ने विभागाध्यक्ष व निदेशक के खिलाफ थाने में दी तहरीर
Laxman Singh Bisht
May 27, 2023 03:17 pm
55 views
27 May 2023
आत्महत्या करने वाली घुड़दौड़ी कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर के पति ने दी विभाग के एचओडी डॉ गौतम और निदेशक डॉ वाई सिंह के ख़िलाफ़ आत्महत्या के लिये मजबूर करने की तहरीर
श्रीनगर में अलकनंदा नदी में कूद मारने वाली जीबी पंत इंजीनयरिंग कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर मनीषा भट्ट की उपचार के दौरान मौत हो गई है,बेस अस्पताल में तीन घंटे तक जिंदगी ओर मौत से जूझने के बाद आखिरकार महिला ने दम तोड़ दिया।दरअसल श्रीनगर गढ़वाल में बीते गुरूवार को एक महिला ने अलकनंदा नदी में छलांग मार दी थी, लेकिन इस दौरान एक युवक द्वारा नदी में कूद कर महिला को अलकनंदा के तेज बहाव से बचा लिया गया। जिसके बाद पुलिस व स्थानीय लोगों की सहायता से महिला को संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया,यंहा प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बेस अस्पताल श्रीकोट भेजा गया,लेकिन यहॉ महिला ने उपचार के दौरान देर शाम दम तोड़ दिया।
मृतका असिस्टेंट प्रोफ़ेसर के पति जो कि गढ़वाल केन्द्रीय विश्वविद्यालय के श्रीनगर परिसर में कार्यरत बताये जा रहे हैं,ने श्रीनगर थाना/ सीओ श्रीनगर को अपनी तहरीर देकर कहा है कि उनकी पत्नी का उनके पूर्व विभागाध्यक्ष और कॉलेज के वर्तमान निदेशक डॉ वाई.सिंह तथा विभाग के मौजूदा विभागाध्यक्ष डॉ ए. के.गौतम ने लगातार उत्पीड़न किया और उनकी पत्नी के मातृत्व अवकाश और बाद में पदोन्नति में रोड़े अटकाकर बेहद परेशान किया,जिस वजह से बेहद परेशान होकर उनकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। मृतका के पति ने अपनी तहरीर में वर्तमान विभागाध्यक्ष डॉ ए. के.गौतम पर अपने पूर्ववर्ती कार्यकाल में गौतम बुद्धा विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा में भी महिला प्रोफेसर से छेड़छाड़ करने,जिसके बाद गौतम को कॉलेज से निष्कासित कर दिया गया तथा वर्ष 2014 में घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज में भी एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुये कहा है कि तब मामले को वर्तमान निदेशक डॉ वाई.सिंह ने दबा दिया था।मृतक के पति ने विभागाध्यक्ष डॉ ए.के.गौतम और निदेशक डॉ याई.सिंह के विवादास्पद इतिहास का भी संज्ञान लेते हुये पुलिस से दोनों प्रोफेसरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने निवेदन किया है।

विज्ञापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत